Operation Sindoor : आतंकियों के जनाजे में पकड़े गए पाक सेना के अफसर, भारत ने उजागर किया सच

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर और जैश के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पाकिस्तानी सेना के अफसरों की आतंकियों के जनाजे में मौजूदगी उजागर। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कई आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल हुए, जिसका खुलासा भारत ने तस्वीरों के साथ किया।

Operation Sindoor: कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देने के लिए "ऑपरेशन सिंदूर" चलाया। इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने सीमा पार जाकर लश्कर-ए-तैयबा (LET), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर सीधा हमला किया। भारत की इस सटीक सर्जिकल स्ट्राइक में नौ बड़े आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया और कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

मसूद अजहर के भाई की भी हुई मौत

Operation Sindoor : आतंकियों के जनाजे में पकड़े गए पाक सेना के अफसर, भारत ने उजागर किया सच

भारतीय सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भाई भी मारा गया। यह कार्रवाई पूरी तरह प्लानिंग के साथ की गई थी ताकि आतंकियों को पनाह देने वाले ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जा सके।

भारत ने पाकिस्तान के झूठ को उजागर किया

भारत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की तस्वीरें और नाम जारी किए गए। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के टॉप अधिकारी आतंकियों के जनाजे में शरीक हुए थे।

भारत ने जिन पाकिस्तानी अधिकारियों का नाम लिया, वे हैं:

Operation Sindoor : आतंकियों के जनाजे में पकड़े गए पाक सेना के अफसर, भारत ने उजागर किया सच

  • लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह
  • मेजर जनरल राव इमरान सरताज
  • ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर
  • पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी उस्मान अनवर
  • राजनीतिक नेता मलिक सोहैब अहमद भेरथ

इन तस्वीरों से साफ हो गया कि पाकिस्तान आतंकियों को न केवल समर्थन देता है, बल्कि उनके सम्मान में जनाजे भी पूरी पाकिस्तानी फौज की मौजूदगी में निकाले जाते हैं।

किन आतंकी ठिकानों पर बरसा भारत का कहर?

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने इन ठिकानों को तबाह किया:

Operation Sindoor : आतंकियों के जनाजे में पकड़े गए पाक सेना के अफसर, भारत ने उजागर किया सच

  • मुरीदके का मरकज तैयबा (लश्कर-ए-तैयबा का बेस)
  • बहावलपुर का मरकज सुभानअल्लाह (जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा)
  • सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन की फैसिलिटी
  • मुजफ्फराबाद का मरकज सैयदना बिलाल (जैश का बड़ा ठिकाना)

ये सभी ठिकाने आतंकवाद का गढ़ माने जाते थे। खासकर मुरीदके और बहावलपुर के ठिकानों को पाकिस्तान की ISI और पाक आर्मी लंबे समय से संरक्षण दे रही थी। भारत ने इन पर टारगेटेड मिसाइल और अचूक हमलों से हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया।

पाकिस्तान की खुली पोल

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने सिर्फ आतंकियों को ही नहीं मारा बल्कि पाकिस्तान की दुनिया के सामने पोल खोल दी। पाकिस्तान बार-बार यह दावा करता रहा है कि उसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन भारत ने सबूतों के साथ यह दिखा दिया कि कैसे पाक आर्मी और आतंकी संगठनों के बीच गहरी मिलीभगत है।

भारतीय सेना का कड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह साफ कर दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा। भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मजबूती से पेश किया है, जिससे पाकिस्तान की साख पर गहरा असर पड़ा है।

Leave a comment