ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फैलाई झूठी खबर, PIB ने किया खुलासा

पाकिस्तान ने अमृतसर मिलिट्री बेस पर हमले का झूठा दावा किया, PIB ने बताया वीडियो 2024 की जंगल की आग का है। अफवाहों से बचें, सिर्फ सच्चाई जानें।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अब सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहा है। एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान ने अमृतसर मिलिट्री बेस पर हमला किया, जिसमें कई जानें गईं और लोग घायल हुए।

Operation Sindoor: भारत द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। सैन्य स्तर पर मुंह की खाने के बाद अब वह सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अफवाहें फैलाने में जुट गया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान से एक फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि उसने भारत के अमृतसर मिलिट्री बेस पर हवाई हमला किया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फैलाई झूठी खबर, PIB ने किया खुलासा

इस दावे को मजबूत दिखाने के लिए एक 21 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट में जोड़ा गया है। यह क्लिप पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर की जा रही है और इसे युद्ध या हमले की घटना बताकर प्रचारित किया जा रहा है।

PIB ने खोली सच्चाई

भारत सरकार की सूचना एजेंसी PIB (Press Information Bureau) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। PIB ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वायरल वीडियो किसी हवाई हमले का नहीं, बल्कि 2024 में लगी एक जंगल की आग का है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फैलाई झूठी खबर, PIB ने किया खुलासा

PIB के #FactCheck के मुताबिक, अमृतसर के मिलिट्री बेस पर कोई हमला नहीं हुआ है और यह खबर पूरी तरह मनगढ़ंत और भ्रामक है। PIB ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की फर्जी खबरों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे न बढ़ाएं।

इस समय जरूरी है सतर्कता और जिम्मेदारी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के इस दौर में हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह अफवाहों से दूर रहे और केवल विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फैलाई झूठी खबर, PIB ने किया खुलासा

कैसे रहें जागरूक और सुरक्षित?

केवल सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें – PIB, रक्षा मंत्रालय या अन्य आधिकारिक एजेंसियों की पुष्टि के बिना किसी खबर को सच न मानें।

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें – वायरल हो रही वीडियो, फोटो या खबरों की पुष्टि जरूर करें। बिना पुष्टि किसी कंटेंट को फॉरवर्ड करना खतरनाक हो सकता है।

सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को साझा न करें – सेना के ऑपरेशन या गतिविधियों की कोई भी जानकारी, वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें। इससे दुश्मन देश को फायदा मिल सकता है।

Leave a comment