PAK Vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में अफ्रीका को 3 विकेट से दी मात, सलमान अगा का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

पाकिस्तान ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, सलमान अगा का शानदार प्रदर्शन। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, सलमान अगा की शानदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान टीम ने साउथ अफ्रीका को उसके घर में हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया है। सलमान अगा और सैम अयूब की शानदार जोड़ी की मदद से पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया है। सलमान अगा और सैम अयूब की बेहतरीन साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। 

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 3 गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम की जीत के असली हीरो सलमान अगा और सैम अयूब रहे।

पाकिस्तान के लिए सलमान अगा की शानदार बल्लेबाजी 

PAK Vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में अफ्रीका को 3 विकेट से दी मात, सलमान अगा का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 239 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अब्दुल्लाह शफीक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर सैम अयूब ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 119 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 

हालांकि, बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद रिजवान बल्ले से फ्लॉप रहे, और वह 5 गेंदों पर केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका सैम अयूब और सलमान अगा की रही। सलमान अगा ने 90 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

आखरी ओवर में जीता पाकिस्तान

PAK Vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में अफ्रीका को 3 विकेट से दी मात, सलमान अगा का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक था, जहां पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 2 रन की दरकार थी। क्रीज पर सलमान अगा और नसीम शाह थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन आखिरी ओवर की गेंदबाजी कर रहे थे।

इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, और अब पाकिस्तान को 5 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। ओवर की दूसरी गेंद पर सलमान अगा रन आउट होने से बाल-बाल बच गए। फिर तीसरी गेंद पर सलमान अगा ने चौका लगाकर पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत से पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

PAK Vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में अफ्रीका को 3 विकेट से दी मात, सलमान अगा का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की। टोनी और रिकेलटन की जोड़ी ने मजबूत साझेदारी बनाई। कप्तान एडन मार्करम 35 रन बनाकर आउट हुए, और विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 86 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 239 रन बनाए और पाकिस्तान को जीतने के लिए 240 रन का लक्ष्य दिया।

Leave a comment