Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक शुरू, 200 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा, भरतीय खिलाडियों का देखें शेड्यूल

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, पेरिस ओलंपिक 2024 हिंदी न्यूज़,ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 26 जुलाई हिंदी न्यूज़, 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक भरतीयों का देखें शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज आज यानि 26 जुलाई, 2024 से हो रहा है, और यह विश्व खेल जगत का एक बड़ा इवेंट है जिस पर पूरी दुनिया की नजर है। इस दौरान इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह से पहले 26 जुलाई को ही कुछ प्रमुख स्पर्धाएं शुरू हो रही हैं, जिनमें फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी शामिल हैं। बता दें कि यहां आप भारतीय एथलीटों के मैच इवेंट की पूरी डिटेल्स देख सकते है-

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई को हो रहा है, और यह विश्व खेल जगत का सबसे बड़ा और प्रमुख इवेंट है, जिसकी शुरुआत से ही सभी की नजरें इस ऐतिहासिक क्षण पर टिकी हुई हैं।

ऐसे में बता दें कि उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की ध्वज परेड होगी। यह एक गर्व और ऐतिहासिक क्षण होता है, जहां प्रत्येक देश अपने-अपने ध्वज के साथ स्टेडियम में मार्च करता है। इस समारोह में पेरिस और फ्रांस की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।

जहां भारतीय दल की ध्वज परेड और उनकी तैयारी इस समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। भारत के खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय पहचान और सम्मान को लेकर समारोह में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी मौजूदगी और प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजर होगी।

100 से अधिक एथलीट करेंगे प्रतिनिधित्व

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 16 खेलों में 69 पदक इवेंट्स में 100 से अधिक एथलीट करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बार भारतीय दल में विविधताओं का एक दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें अनुभवी और युवा दोनों प्रकार के एथलीट शामिल होंगे।

जिनमें तैराक खेल के 'धनिधि देसिंघु' पेरिस 2024 ओलंपिक में सबसे कम उम्र की भारतीय प्रतिभागी होंगी। उनके प्रतिनिधित्व से युवा ऊर्जा और संभावनाएं भारतीय दल के लिए नई उम्मीदें लेकर आएंगी।

26 जुलाई से शुरू होने वाले खेल

26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 की कुछ प्रमुख स्पर्धाएं उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो जाएंगी। इस बार के ओलंपिक खेलों में पेरिस की मेज़बानी का एक खास महत्व है, क्योंकि यह शहर तीसरी बार इस महाकुंभ का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न देशों की टीमों की ध्वज परेड, सांस्कृतिक प्रदर्शन, और खेलों की मशाल जलाने जैसी विशेष गतिविधियाँ शामिल होंगी। 26 जुलाई को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले कुछ प्रमुख स्पर्धाएं शुरू हो रही हैं, जिनमें फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी शामिल हैं।

भारतीय एथलीट 16 खेलों में लेंगे हिस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय एथलीट 16 खेलों के 69 पदक इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारत ने पिछले ओलंपिक, टोक्यो 2020, में अपनी सफलता को देखते हुए पेरिस 2024 में भी बड़े उम्मीदों के साथ प्रवेश किया है। टोक्यो 2020 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया था और कुल सात पदक जीते थे, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत, और चार कांस्य शामिल थे।

तीरंदाजी में भारत का पहला मुकाबला

2024 के इस पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मुकाबला 25 जुलाई को तीरंदाजी की रैंकिंग राउंड्स स हुआ है। जिसमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय सहित छह सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। बता दें कि इससे पहले टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। यह भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक था।

2024 के महाकुंभ में नीरज चोपड़ा पेरिस में भी अपने स्वर्ण पदक को बचाने की कोशिश करेंगे। जहां उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, अभिनव बिंद्रा के बीजिंग 2008 खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक के बाद यह भारत का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक रहा था।

इस ओलंपिक में भारतीय एथलीट की लिस्ट

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय एथलीटों पर सबकी नजरें होंगी। यहाँ कुछ प्रमुख भारतीय एथलीटों की लिस्ट दी गई है, जिनकी प्रतिभा और प्रदर्शन पर इस बार की ओलंपिक खेलों में ध्यान केंद्रित रहेगा:

1. नीरज चोपड़ा: खेल- जैवलिन थ्रो

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पेरिस 2024 में अपने स्वर्ण पदक को बचाने की कोशिश करेंगे।

2. मीराबाई चानू: खेल- भारोत्तोलन

टोक्यो 2020 में भारत के लिए भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के बाद, मीराबाई चानू पेरिस 2024 में भी पदक जीतने की उम्मीद में हैं।

3. पीवी सिंधु: खेल- बैडमिंटन

पीवी सिंधु ने पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है और पेरिस 2024 में भी उनकी शानदार प्रदर्शन होगा।

4. लवलीना बोरगोहेन: खेल- बॉक्सिंग

टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन पेरिस 2024 में भी भारत को जीत दिलाएगी।

5. दीपिका कुमारी: खेल- तीरंदाजी

भारतीय तीरंदाजी की प्रमुख खिलाड़ी दीपिका कुमारी पर पेरिस 2024 में भी नजरें टिकी रहेंगी, और उनकी सफलता पर देश की अपेक्षाएँ होंगी।

6. तरुणदीप राय: खेल- तीरंदाजी

भारतीय तीरंदाजी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं तरुणदीप राय, जिनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

7. रोहन बोपन्ना: खेल- लॉन टेनिस

रोहन बोपन्ना पेरिस 2024 में सबसे उम्रदराज भारतीय एथलीट होंगे।

8. मनु भाकर: खेल- शूटिंग

युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर पेरिस 2024 में भी भारत की उम्मीदों को मजबूत करेंगे।

भारतीय मैच शेड्यूल 

खेल   प्रारंभ       समाप्ति    भाग लेने वाले एथलीट
तीरंदाजी 25 जुलाई 4 अगस्त   5
एथलेटिक्स   1 अगस्त   10 अगस्त  16
बैडमिंटन   27 जुलाई 5 अगस्त   4
बॉक्सिंग   27 जुलाई     10 अगस्त 6
गोल्फ     1 अगस्त   10 अगस्त 2
घुड़सवारी   30 जुलाई 4 अगस्त   1
हॉकी   27 जुलाई   8 अगस्त 1
जूडो    2 अगस्त   2 अगस्त 1
सेलिंग  1 अगस्त  6 अगस्त 2
रोइंग    27 जुलाई  3 अगस्त 1
तैराकी  28 जुलाई 29 जुलाई  2
टेबल टेनिस  27 जुलाई  10 अगस्त 4
शूटिंग    27 जुलाई  5 अगस्त 15
टेनिस    27 जुलाई 4 अगस्त 2
वेटलिफ्टिंग  7 अगस्त 7 अगस्त  1
कुश्ती    5 अगस्त 11 अगस्त 6

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment