फोन चार्ज नहीं हो रहा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और तुरंत पाएं समाधान

स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा, तो बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें, केबल और अडॉप्टर चेक करें, फोन रीस्टार्ट करें, चार्जिंग पोर्ट साफ करें, और जरूरत पड़ने पर सर्विस

जब आपको अपने स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वो चार्ज नहीं होता, तो यह बेहद परेशान करने वाला अनुभव हो सकता है। खासकर इमरजेंसी में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चार्जिंग से जुड़ी कई परेशानियों का हल बेहद आसान हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ असरदार टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके फोन की चार्जिंग प्रॉब्लम को चुटकियों में सुलझा सकते हैं।

बैकग्राउंड ऐप्स बन सकती हैं परेशानी का कारण

क्या आपका फोन चार्जिंग के बावजूद बैटरी नहीं बढ़ा रहा? इसका कारण आपके फोन में बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स हो सकती हैं। कई बार बैकग्राउंड ऐप्स ज्यादा बैटरी कंज्यूम करती हैं, जिससे फोन चार्ज होने के बावजूद बैटरी धीमी गति से चार्ज होती है या बिल्कुल भी चार्ज नहीं होती। ऐसे में आपको इन ऐप्स को बंद करके चार्जिंग दोबारा शुरू करनी चाहिए।

फोन को करें रीस्टार्ट, मिल सकता है त्वरित समाधान

फोन चार्ज नहीं हो रहा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और तुरंत पाएं समाधान

अगर आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा, तो सबसे पहले उसे बंद करके कुछ मिनट का इंतजार करें और फिर दोबारा ऑन करें। यह एक सिंपल लेकिन असरदार तरीका है, जो कई बार छोटी तकनीकी गड़बड़ियों (ग्लिच) को ठीक कर देता है और चार्जिंग प्रॉब्लम अपने आप खत्म हो जाती है।

चार्जिंग केबल और अडॉप्टर जरूर करें चेक

कई बार चार्जिंग प्रॉब्लम फोन में नहीं बल्कि चार्जिंग केबल या अडॉप्टर में होती है। इसलिए, अगर आपका फोन चार्ज नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले चार्जिंग केबल को किसी दूसरे डिवाइस में लगाकर देखें। अगर चार्जिंग नहीं हो रही, तो इसका मतलब है कि केबल या अडॉप्टर खराब हो चुका है। ऐसे में हमेशा ओरिजिनल केबल और चार्जर का इस्तेमाल करें, जो आपके स्मार्टफोन ब्रांड के स्टोर से खरीदा गया हो।

चार्जिंग पोर्ट की सफाई भी है जरूरी

कई बार धूल-मिट्टी और गंदगी चार्जिंग पोर्ट में जमा हो जाती है, जिससे चार्जिंग कनेक्शन ठीक से नहीं बन पाता। अगर चार्जिंग पोर्ट गंदा है, तो इसे सावधानीपूर्वक साफ करें। आप एक साफ और सूखा कपड़ा या ब्लोअर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पोर्ट में किसी तरह का लिक्विड या मेटल पिन न डालें, क्योंकि इससे फोन को नुकसान हो सकता है।

फोन चार्ज नहीं हो रहा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और तुरंत पाएं समाधान

समस्या हल न हो तो सर्विस सेंटर का करें रुख

अगर ऊपर बताए गए सभी तरीके अपनाने के बाद भी आपका फोन चार्ज नहीं हो रहा, तो आपको इसे तुरंत सर्विस सेंटर में ले जाना चाहिए। कई बार हार्डवेयर इश्यू या बैटरी की खराबी की वजह से भी चार्जिंग में दिक्कत आ सकती है, जिसे सही करने के लिए प्रोफेशनल एक्सपर्ट की जरूरत होती है। अगर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो आपका स्मार्टफोन फिर से सही तरीके से चार्ज होने लगेगा और आपको किसी भी तरह की चार्जिंग प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a comment