फोटो के चक्कर में टाइगर के साथ पोज देने की गलती कर बैठी लड़की, Selfie with Tiger

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज को मिलते रहते हैं, जिसमें पालतू जानवरों और इंसानों के बीच का प्यार देखने को मिलता रहता है. कई वीडियोज
फोटो के चक्कर में टाइगर के साथ पोज देने की गलती कर बैठी लड़की, Selfie with Tiger
Photo Credit / Attribution: IWMBuzz

हाल ही में टाइगर का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टाइगर लड़की के साथ फोटोशूट करवाते हुए पोज देता नजर आ रहा है. यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें पालतू जानवरों और इंसानों के बीच का प्यार देखने को मिलता रहता है. कई वीडियोज में पालतू जानवरों को इंसानों के साथ मस्ती करते, खेलते और रूठते-मनाते भी देखा जाता है। इन में से कुछ वीडियोज दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरत में डाल देते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने किसी पालतू जानवर के अलावा किसी खूंखार जानवर को इंसानों के करीब देखा है. ऐसा सोचने पर ही रूह कांप उठती है। लेकिन हाल ही में वायरल इस हैरान कर देने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक लड़की मजे से टाइगर के साथ फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही है.

चौंका देने वाले इस वीडियो में एक टाइगर लड़की के साथ फोटोशूट करवाने के लिए पोज दे रहा है, जबकि लड़की भी आराम से उसके साथ फोटो खिंचवा रही है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक लड़की टाइगर की पीठ के ऊपर टिककर बैठी हुई है और मजे से फोटो खिंचवा रही है। हैरानी की बात है कि वीडियो में दिख रहा यह खूंखार टाइगर गुस्से की जगह, किसी जेंटलमैन की तरह पेश आ रहा है. यह वीडियो वाकई कमाल का है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बाघों को छोटी उम्र से पालने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 'इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग है. इस वीडियो को अब तक 55 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'OMG.... ये बहुत खतरनाक और चौंकाने वाला है, कृपया ऐसा दोबारा करने की कोशिश न करें।

Leave a comment