Amazon पर Google Pixel 10 इस समय बड़ी छूट पर उपलब्ध है, जहां ग्राहक बैंक ऑफर और कैशबैक मिलाकर करीब 14,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। दमदार डिस्प्ले, नया Tensor चिपसेट और 7 साल के अपडेट सपोर्ट के साथ यह डील प्रीमियम फोन खरीदारों के लिए खास है।
Google Pixel 10 Discount Deal: भारत में लॉन्च हुए Google के प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 10 पर इस समय Amazon पर जबरदस्त छूट मिल रही है। यह फोन पहले 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब सीधे डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर हॉलिडे सीजन के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिया जा रहा है। कंपनी इसका फायदा उन ग्राहकों को मिल रहा है, जो नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और बड़ी बचत करना चाहते हैं।
अमेजन पर मिल रही भारी छूट
Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह फोन अमेजन पर करीब 13 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 69,500 रुपये में उपलब्ध है।
इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और करीब 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक कुल मिलाकर लगभग 14,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर अतिरिक्त फायदे भी मिल सकते हैं।

जानिए Google Pixel 10 के खास फीचर्स
Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगाया गया है।
यह स्मार्टफोन Google Tensor G5 चिपसेट पर चलता है और Android 16 पर ऑपरेट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 4970mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रही है।
दूसरी कंपनियां भी दे रही हैं ऑफर
हॉलिडे सीजन को देखते हुए दूसरी टेक कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर पेश कर रही हैं। Apple ने भी अपने प्रीमियम डिवाइसेज पर ग्राहकों को लुभाने के लिए खास कैशबैक स्कीम शुरू की है।
iPhone 17 Pro Max पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही MacBook, AirPods और Apple Watch पर भी चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करने पर अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है।













