आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च से करने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी में धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार है। बीसीसीआई ने हाल ही में आगामी सीजन के लिए शेड्यूल का एलान किया है। गुजरात की टीम इस सीजन अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 मार्च से खेलने वाली है। 2022 की चैंपियन टीम गिल की कप्तानी में एक बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही आईपीएल 2026 के लिए काफी मजबूत नजर आ रही हैं। टीम के पास दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान मौजूद हैं। बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन, जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स की ताकत टीम को पावर देती है।
गुजरात टाइटंस की तैयारी
गुजरात टाइटंस का बैकबोन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लिहाज से मजबूत है। टीम में शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन और ग्लेन फिलिप्स जैसी ताकतवर बल्लेबाज हैं, जबकि गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसी दिग्गज मौजूद हैं। टीम की रणनीति इस बार और भी आक्रामक दिख रही है, क्योंकि गुजरात टाइटंस न केवल पहले मैच में बल्कि पूरे सीजन में अपनी जीत का क्रम बनाना चाहती है।
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के मुकाबले
![]()
गुजरात टाइटंस के शुरुआती मुकाबले और शेड्यूल इस प्रकार हैं:
- 31 मार्च: पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे, महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
- 4 अप्रैल: गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- 8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस – दोपहर 3:30 बजे, अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ
टीम का पूरा शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा हाल ही में जारी किया गया है। शुरुआती 20 मैचों के बाद पूरी सीजन की तारीखें सार्वजनिक होंगी। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नीलामी में कई बड़े नाम जोड़े। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा टॉम बैंटन, ल्यूक वुड और पृथ्वीराज यारा जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया।
टीम ने राशिद खान को 18 करोड़ रुपये और कप्तान शुभमन गिल को 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इससे टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में मजबूती आई है।
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बरार, अरशद खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, मानव सुथार, अनुज रावत (विकेटकीपर), पृथ्वी राज।









