झारखंड: पुलिसकर्मी ने ASI की गोली मारकर की हत्या, 10 घंटे बाद आरोपी आनंद सिंह को किया गिरफ्तार

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़ झारखंड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 6 जून हिंदी न्यूज़, झारखंड के लोहरदगा में पुलिसकर्मी ने ASI की गोली मारकर की हत्या न्यूज़

झारखंड के लोहरदगा में पुलिस के एक जवान ने गुस्से में आकर बुधवार रात एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी ने पुलिस को किया सरेंडर।

लोहरदगा न्यूज़: झारखंड पुलिस के एक जवान आनंद सिंह मुंडा ने ASI बुधवार की रात लोहरदगा पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे जिला पुलिस बल के ASI धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद जिले में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद जवान आनंद ने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया था। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम की 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी ने खुद को सरेंडर किया।

ASI को गोली मारकर की हत्या

मिली  जानकारी के अनुसार यह घटना लोहरदगा के रघु टोली स्थित SP आवास के पीछे की है। बताया गया कि चुनाव ड्यूटी से पहले पुलिस जवान जिले में कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहा था। वहां से ड्यूटी के बाद वह वापस लौटा आया था। आरोपी सिपाही का बुधवार (5 जून) देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान पत्नी ने अपनी सुरक्षा के लिए नजदीकी पुलिसवालों की मदद मांगी। जहां सुचना पाकर ASI धर्मेंद्र सिंह मौके पर उनके घर पहुंचे थे।  इसी दौरान जवान भड़क गया और ASI पर गोली चला दी। इसमें ASI धर्मेद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद घर में छिपा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में छिप गया था। पुलिस स्टेशन में जब इस घटना की सुचना दी गई तो आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उसके घर पहुंची। CRPF और जिले की पुलिस टीम रातभर उसे बाहर निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं था। इस दौरान 10 घंटे की मशक्कत के बाद आज गुरुवार को उसने खुद को सरेंडर कर दिया है।

Leave a comment