यूपी के इन शहरों में पेयजल की बड़ी समस्या, लाखों रूपये के फ्लैट में रहने वाले लोग बाल्टियों से पानी ढोने को मजबूर, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

देश में एक तरफ तो तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए, वहीं दूसरी और पेयजल की समस्या से वार्डों के अलावा वीआइपी कालोनियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं. लाखों रुपये के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को बाल्टियों से पानी ढोना पड़ रहा हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र के सर्कुलर रोड के पास ग्रीन कालोनी में पिछले 18 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस और ध्यान ही नहीं दे रहे।

प्रयागराज: गर्मी के परवान चढ़ने के बाद ज्यादातर शहर के कई हिस्सों में पेयजल संकट छाने लगा है। नलकूप खराब होने से लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रहे है. कुछ इलाकों में जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट जाने से पेयजल की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। पेयजल की समस्या वार्डों के अलावा वीआइपी कालोनियों में भी देखने को मिल रही है। लाखों रुपये के फ्लैटों में रहने वाले बाल्टियों से पानी ढोते हुए नजर आ रहे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र के सर्कुलर रोड के पास ग्रीन कालोनी में पिछले 18 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है लेकिन प्रशासन इस बात से अचेत हैं।

कालोनी के रहने वाले अतानू कुमार भट्टाचार्या ने Subkuz.com को बताया कि लाखों रुपये का फ्लैट लेकर रहने वाले लोग भी इस समय टैंकर से पानी भरने के लिए कतार में लगे हुए रहते है। कॉलोनी के पैसे वाले लोग बाल्टी में पानी भरकर लिफ्ट की सहायता से अपने फ्लैट तक लेकर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। हरी कालोनी के सचिव मो. खालिद ने बताया कि कालोनी में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन को भी अवगत कर दिया गया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया हैं।

शिवकुटी में दूषित पानी की सप्लाई

यूपी के इन शहरों में पेयजल की बड़ी समस्या, लाखों रूपये के फ्लैट में रहने वाले लोग बाल्टियों से पानी ढोने को मजबूर, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

अधिकारी ने जानकारी के आधार पर बताया कि शिवकुटी क्षेत्र में लो प्रेशर और दूषित पानी की सप्लाई से एक हजार से अधिक आबादी क्षेत्र पेयजल के लिए बहुत ज्यादा परेशान हैं। इन क्षेत्र में सड़क चौड़ी करने के दौरान दो दिन पहले जेसीबी से खोदाई करते समय जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। जल विभाग के कर्मचारी ने उसे जोड़ने का अथक प्रयास किया गया लेकिन पाईप में छोटा लीकेज बना हुआ है। जिसकी वजह से सुबह और शाम जब भी पानी की सप्लाई शुरू होती है तो नल से गंदा पानी बहने लगता हैं।

वाटर टैंकर से कर रहे पेयजल की सप्लाई

यूपी के इन शहरों में पेयजल की बड़ी समस्या, लाखों रूपये के फ्लैट में रहने वाले लोग बाल्टियों से पानी ढोने को मजबूर, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

जानकारी के मुताबिक पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जलकल विभाग की ओर से शहर में प्रतिदिन 30 से अधिक स्थानों पर वाटर टैंकर की व्यवस्था की गई है। बताया कि प्रदेश के लूकरगंज, कालिंदीपुरम,राजापुर,नेवादा,चकिया,नैनी,झूंसी, बैरहना,संजय नगर अल्लापुर, आदि स्थानों पर पेयजल के लिए वाटर टैंकर लगाया गया हैं।

Leave a comment