QS Asia Ranking 2025: क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने जारी की एशिया की टॉप संस्थानों की रैंकिंग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने हासिल किया प्रथम स्थान

क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने जारी की एशिया की टॉप संस्थानों की रैंकिंग,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने हासिल किया प्रथम स्थान,एशिया के टॉप संस्थानों की लिस्ट

क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) की ओर से जारी की गई एशिया के टॉप संस्थानों की लिस्ट में भारत के सात प्रमुख संस्थानों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने 44वीं रैंक हासिल की है, जो भारत का सर्वोच्च स्थान है। यह लिस्ट एशिया के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग पर आधारित हैं।

एजुकेशन डेस्क: क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वेबसाइट ने एशिया के टॉप संस्थानों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 984 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की गई है। इस लिस्ट में भारत के 22 संस्थानों को स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) को इस सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) को दूसरा स्थान मिला हैं।

इन दोनों संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो आईआईटी दिल्ली को 44वां और आईआईटी बॉम्बे को 48वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग शिक्षा, अनुसंधान, रोजगार में सफलता और अन्य विभिन्न मानकों पर आधारित हैं।

टॉप 100 में भारत के 7 संस्थान

QS Asia Ranking 2025: क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने जारी की एशिया की टॉप संस्थानों की रैंकिंग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने हासिल किया प्रथम स्थान

क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) की एशिया की टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में भारतीय संस्थानों ने महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। यहां भारतीय संस्थानों की रैंकिंग इस प्रकार है:

* आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) – 44वीं रैंक

* आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) – 48वीं रैंक

* आईआईटी मद्रास (IIT Madras) – 56वीं रैंक

* आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) – 60वीं रैंक

* भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) – 62वीं रैंक

* आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) – 67वीं रैंक

* दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) – 81वीं रैंक

टॉप 250 में भारत के ये संस्थान है शामिल

QS Asia Ranking 2025: क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने जारी की एशिया की टॉप संस्थानों की रैंकिंग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने हासिल किया प्रथम स्थान

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi)- रैंक 44

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombey)- रैंक 48

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras)- रैंक 56

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT- KGP)- रैंक 60

* भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु- रैंक 62

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK)- रैंक 67

* दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi)- रैंक 81

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IITG)- रैंक 104

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की (आईआईटीआर): रैंक 108

* जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय: रैंक 110

* चंडीगढ़ विश्वविद्यालय: रैंक 120

* UPES देहरादून: रैंक 148

* वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), वेल्लोर, भारत: रैंक 150

* शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय: रैंक 168

* बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी: रैंक 171

* सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: रैंक 173

* अन्ना विश्वविद्यालय: रैंक 177

* कलकत्ता विश्वविद्यालय: रैंक 179

* एमिटी यूनिवर्सिटी: रैंक 183

* जामिया मिल्लिया इस्लामिया: रैंक 188

* मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल, कर्नाटक, भारत: रैंक 197

* बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: रैंक 203

* जादवपुर विश्वविद्यालय: रैंक 211

* सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी): रैंक 216

* भारथिअर विश्वविद्यालय (Bharathiar University)- रैंक 221

* एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी- रैंक 221

* लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू): रैंक 226

* हैदराबाद विश्वविद्यालय: रैंक 239

* मुंबई विश्वविद्यालय (University of Mumbai)- रैंक 245

Leave a comment