Raid 2 ने तोड़ा 'जाट' और केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड, जानें 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर छाया 'Raid 2'! फिल्म ने 'जाट' और 'केसरी चैप्टर 2' को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार कमाई की है। जानें सातवें दिन की कुल कमाई और फिल्म की

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया है। सातवें दिन तक की कमाई ने साबित कर दिया कि यह फिल्म सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बन चुकी है। 

Raid 2 Worldwide Collection Day 7: अजय देवगन एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में उनकी वापसी ने 'रेड 2' को क्राइम थ्रिलर कैटेगरी में जबरदस्त मुकाम दिलाया है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की और कमाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' और सनी देओल की 'जाट' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'रेड 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना लिया है।

भारत में तो फिल्म हर दिन 5 से 6 करोड़ की कमाई करके धूम मचा ही रही है, लेकिन ओवरसीज़ में भी इसकी पकड़ काफी मजबूत दिख रही है। केवल 7 दिनों में ही इसने केसरी 2 और जाट को पीछे छोड़ते हुए बुधवार के दिन दुनियाभर से एक बड़ा कलेक्शन बटोर लिया। दमदार कहानी, तगड़ा अभिनय और रोमांच से भरी स्क्रिप्ट के दम पर 'रेड 2' ना केवल दर्शकों की पसंद बनी है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

सातवें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई: नया रिकॉर्ड

Raid 2 ने तोड़ा 'जाट' और केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड, जानें 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

फिल्म ने रिलीज़ के सातवें दिन टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹123 करोड़ को पार कर लिया है। बुधवार को अकेले इसने लगभग ₹5 करोड़ की कमाई ओवरसीज मार्केट से की, जबकि भारत में ₹4 से ₹5 करोड़ का बिजनेस किया। यह आंकड़े फिल्म के पहले सप्ताह के समापन के साथ जारी हुए हैं और इससे साफ हो गया है कि 'रेड 2' ने सनी देओल की 'जाट' (₹118 करोड़ वर्ल्डवाइड) को पीछे छोड़ दिया है।

अगर बात करें भारत में फिल्म की परफॉर्मेंस की, तो 'रेड 2' ने सात दिनों में ₹106.93 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' की एक हफ्ते की कमाई से अधिक है। केसरी 2 पहले हफ्ते में ₹104 करोड़ के आसपास रुकी थी, जिससे यह साफ है कि 'रेड 2' ने उसे भी पछाड़ दिया है।

विदेशों में भी राज कर रही है रेड 2

ओवरसीज मार्केट में भी 'रेड 2' की कमाई उल्लेखनीय रही है। यूएई, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है। सात दिनों में ओवरसीज से लगभग ₹16.94 करोड़ की कमाई हुई है। यह अजय देवगन की पिछली फिल्मों की तुलना में बेहतरीन परफॉर्मेंस है, खासकर तब जब यह फिल्म किसी बड़े त्योहारी सीजन में रिलीज़ नहीं हुई।

क्यों कर रही है रेड 2 इतनी तेज कमाई?

Raid 2 ने तोड़ा 'जाट' और केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड, जानें 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

  • अजय देवगन का कड़क रोल: अमय पटनायक के रूप में अजय एक बार फिर परफेक्ट लगे हैं। उनके संवाद, अभिनय और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आए हैं।
  • रितेश देशमुख की विलेनगिरी: मनोहर धनखड़ के रूप में रितेश ने अपनी इमेज को पूरी तरह से बदला है। उनका किरदार फिल्म की यूएसपी बन चुका है।
  • कसावट भरी कहानी और निर्देशन: राज कुमार गुप्ता ने इस फिल्म को रियलिस्टिक टच के साथ बनाया है, जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखता है।
  • मजबूत सपोर्टिंग कास्ट: वाणी कपूर, राजेश शर्मा और जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों ने फिल्म को मजबूती दी है।
  • फिल्म के गाने 'नशा' और 'कमले' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडीज और तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग भी युवाओं को खूब भा रहे हैं।

फिल्म के अंत में छोड़े गए संकेतों से साफ है कि मेकर्स 'रेड 3' की तैयारी में हैं। यदि 'रेड 2' इसी तरह कमाई करती रही, तो यह फिल्म अगले हफ्ते ₹150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।

Leave a comment