Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

SBI ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, MCLR दर में बढ़ोतरी से महंगी हुई लॉन EMI, जानिए पूरी जानकारी , बैंक न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, सभी बैंक, राजस्थान न्यूज़

Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में संशोधन किया है। इस बार भी बैंक ने एमसीएलआर दरों में वृद्धि की है। बैंक के अनुसार नई दरें 15 अगस्त 2024 से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने एमसीएलआर दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर में इस वृद्धि के कारण लोन की लागत भी बढ़ गई हैं।

Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

बिजनेस न्यूज़: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोनधारकों को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में वृद्धि की घोषणा की है। बैंक ने जानकारी दी है कि MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट (0.1 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद अब लोन की लागत बढ़ जाएगी। यह भी ध्यान देने योग्य है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार MCLR की दरों में बढ़ोतरी की हैं।

MCLR दर में बढ़ोतरी की एसबीआई ने दी जानकारी

Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

एसबीआई की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष की अवधि का एमसीएलआर 8.85 प्रतिशत की पुरानी दर की तुलना में 8.95 प्रतिशत के स्तर पर आंका गया है। एमसीएलआर दर का प्रयोग ऑटो लोन, व्यक्तिगत लोन जैसे ऋणों की ईएमआई निर्धारित करने के लिए किया जाता है। बता दें इससे EMI कुछ बढ़ोतरी होगी।

Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

बैंक ने जानकारी दी है कि नई दरें 15 अगस्त 2024 से प्रभावी हो गई हैं। आरबीआई की एमपीसी बैठक में इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखने का निर्णय लिया गया था। रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार है। एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) बैठक के निर्णयों के बाद एसीबीआई ने एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट) की दरों में परिवर्तन किया हैं।

एमसीएलआर की 15 अगस्त 2024 क बाद की दरें

Raising Loan EMI: "SBI ने बढ़ाई MCLR दर, लोन EMI हुई महंगी - ग्राहकों पर क्या होगा असर?"

* तीन साल के लिए एमसीएलआर दर 9 प्रतिशत से बढ़कर 9.10 प्रतिशत हो गई है।

* दो साल के लिए एमसीएलआर रेट 8.95 प्रतिशत से बढ़कर 9.05 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

* एक महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.35 प्रतिशत से बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया है।

* तीन महीने के लिए एमसीएलआर दर 8.40 प्रतिशत से बढ़कर 8.50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

* छह महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.85 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 8.75 प्रतिशत था।

* ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर दर 8.20 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 8.10 प्रतिशत थी।

 

Leave a comment