Rajasthan School Closed: जयपुर में 25-26 अगस्त भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

जयपुर में 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए आदेश जारी किया है।जयपुर में 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूल बंद

जयपुर में 25-26 अगस्त को सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। लगातार बारिश और जलभराव के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह आदेश जारी किया है।

Rajasthan School Closed: राजस्थान के जयपुर जिले में आगामी 25 और 26 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय जिले में जारी अत्यधिक बारिश और जनजीवन प्रभावित होने के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लिया गया है। आदेश के अनुसार इन दोनों दिनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे और किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में मानसून की ट्रफ लाइन राज्य से होकर गुजर रही है, जिससे दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में 24 अगस्त को भी भारी बारिश दर्ज की गई थी और आगामी 25-26 अगस्त को भी इसी तरह के हालात बने रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे रोड और रेल संपर्क बाधित हो सकते हैं।

प्रभावित जिले और हालात

Rajasthan School Closed: जयपुर में 25-26 अगस्त भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजस्थान में कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इलाकों में स्थानांतरित किया गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। आमेर किला परिसर में एक दीवार का हिस्सा ढह गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आंकड़े

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को करौली में 41.5 मिमी, अंता-बारां और चित्तौड़गढ़ में 39 मिमी, दौसा में 33.5 मिमी, जयपुर में 29.5 मिमी, वनस्थली में 20.4 मिमी, कोटा में 18 मिमी, भीलवाड़ा में 17 मिमी, पिलानी व सीकर में 15 मिमी और अजमेर में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के चलते जलभराव और सड़क मार्ग बाधित होने की समस्या उत्पन्न हुई है, इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर

जिले प्रशासन ने साफ कहा है कि इन दोनों दिनों में बच्चों को स्कूल आने या किसी प्रकार की यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। माता-पिता और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारी बारिश और जलभराव की स्थिति में राहत और बचाव कार्य सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा, जनता को सुरक्षित मार्ग और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a comment