राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत और BJP विधायक गोपाल शर्मा आमने-सामने

अशोक गहलोत ने राजस्थान में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई, जबकि BJP विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सियासी टकराव।
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत और BJP विधायक गोपाल शर्मा आमने-सामने

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। इसके जवाब में बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस और क्राइम जुड़वा भाई हैं।

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच नया सियासी तकराव सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दोहरे मापदंड अपनाते हुए अपराध मामलों में पक्षपात कर रही है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने करारा पलटवार किया। शर्मा ने कहा, "क्राइम और कांग्रेस दोनों की राशि एक है, मानो दोनों जुड़वा भाई हैं।" उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कांग्रेस शासन में बढ़ते अपराधों को गिनाया और कहा कि कई कांग्रेस नेता आपराधिक मामलों में लिप्त हैं।

गहलोत का कानून व्यवस्था पर बयान

राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत और BJP विधायक गोपाल शर्मा आमने-सामने

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता इस स्थिति से बेहद परेशान है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी राज्य में अपराध को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिला अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। गहलोत के अनुसार, सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है। उनके अनुसार, कानून व्यवस्था को सुधारना और अपराधियों को नियंत्रित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

गोपाल शर्मा ने गहलोत के कार्यकाल को घेरा

गोपाल शर्मा ने अपने बयान में गहलोत के शासनकाल की नीतियों और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जोबनेर के जंगलों में हुई तिब्बती युवती के साथ गैंग रेप जैसी घटना राजस्थान के इतिहास में सबसे शर्मनाक थी।

इसके अलावा, शर्मा ने कहा कि गहलोत जिन नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं, वे अपराध की दुनिया के बड़े नाम हैं। उन्होंने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए गहलोत की साख पर भी सवाल उठाए।

Leave a comment