Realme Narzo 90 5G और 90x 5G की कीमत लीक, क्या ये फोन बजट फ्रेंडली हैं?

Realme Narzo 90 सीरीज 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी। Narzo 90 5G और 90x 5G की कीमत, बैटरी और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हुए।

Realme Narzo 90 सीरीज की भारत में लॉन्च से पहले कीमतें लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा। 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग इसके मुख्य आकर्षण माने जा रहे हैं।

Realme Narzo 90 Series Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपनी Narzo 90 सीरीज को 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल होंगे। लॉन्च से पहले लीक रिपोर्ट्स में इनकी कीमत, कलर ऑप्शन और कुछ फीचर्स सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार Narzo 90 5G की कीमत करीब 17,999 रुपये और Narzo 90x 5G की कीमत लगभग 14,999 रुपये हो सकती है। दोनों फोन बड़ी 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है, जिससे ये लंबे बैकअप चाहने वाले यूजर्स को टारगेट करेंगे।

Realme Narzo 90 Series की संभावित कीमत

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन स्मार्टफोन्स की कीमतों से जुड़ी जानकारी साझा की है। लीक के अनुसार, Realme Narzo 90 5G की कीमत करीब 17,999 रुपये हो सकती है, जबकि Realme Narzo 90x 5G को लगभग 14,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इन कीमतों में बैंक ऑफर और शुरुआती डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सटीक कीमतों का खुलासा लॉन्च के दिन ही होगा।

अगर यह लीक सही साबित होती है, तो Narzo 90x 5G की कीमत पिछले मॉडल Narzo 80x 5G से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। Narzo 80x 5G को अप्रैल में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Realme Narzo 90 5G और 90x 5G की कीमत लीक, क्या ये फोन बजट फ्रेंडली हैं?

कलर ऑप्शन और डिजाइन डिटेल्स

कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme Narzo 90 5G को Victory Gold और Carbon Black रंगों में उतारा जाएगा। वहीं, Narzo 90x 5G के लिए Nitro Blue और Flash Blue शेड्स मिलने की जानकारी सामने आई है। ये कलर ऑप्शन युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर चुने गए हैं।

लॉन्च डेट और कंफर्म फीचर्स

Realme ने कंफर्म किया है कि Narzo 90 सीरीज को भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा, Narzo 90 5G में बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान दिला सकते हैं।

Leave a comment