शाओमी ने भारत में बजट सेगमेंट के तहत Redmi A7 और Redmi A7 Pro लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन्स में बड़ा डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6300mAh बैटरी और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है और बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी।
Redmi A7 Series Launch: शाओमी ने भारत में Redmi A7 और Redmi A7 Pro को बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉन्च किया है। ये फोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में 5G सपोर्ट, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी चाहते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल में 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।
परफॉर्मेंस और बैटरी पर फोकस
दोनों स्मार्टफोन Unisoc T8300 5G प्रोसेसर पर काम करते हैं, जो इस सेगमेंट में बेहतर कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोन में 64GB स्टोरेज और LPDDR4X RAM दी गई है, साथ ही वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलता है।
स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप का दावा करती है। इसके साथ 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा Wet Touch फीचर भी शामिल है, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत और सेल डिटेल्स
Redmi A7 के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। वहीं Redmi A7 Pro का 4GB RAM वेरिएंट 11,499 रुपये में मिलेगा।
इनकी पहली सेल 23 अप्रैल से शुरू होगी। यूजर्स इसे Mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।











