रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर किया स्ट्रगल; बोलीं- 'कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे'

रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में स्ट्रगल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर्स उनके फोन तक नहीं उठाते थे। पढ़ें पूरी कहानी।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इंडिया 2047 यूथ कॉन्क्लेव में शिरकत की और 'द आउटसाइडर: द एक्स फैक्टर' सेशन का हिस्सा रहीं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी, करियर और बॉलीवुड में आउटसाइडर होने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड की प्रमुख एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड जर्नी और फिटनेस को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने इंडिया 2047 यूथ कॉन्क्लेव में ‘द आउटसाइडर: द एक्स फैक्टर’ सेशन में हिस्सा लिया और बताया कि कैसे आउटसाइडर होने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा। रकुल ने कहा कि मौका मिलता है, लेकिन मेहनत और समय दोनों ज्यादा चाहिए।

आउटसाइडर के तौर पर स्ट्रगल

रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री में उनका कोई कनेक्शन नहीं था और इसलिए शुरुआत में उन्हें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स तक पहुंचने में कठिनाई हुई। उन्होंने कहा,

'आपको ऑडिशन के लिए भटकना पड़ता है। मैं कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स को कॉल करती थी, लेकिन फोन भी नहीं उठाते थे। हजारों लोग एक्टर बनने जाते हैं। शुरुआती साल कठिन होते हैं, लेकिन अगर आप अच्छे हैं तो काम मिल ही जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में मौके मिलते हैं, लेकिन समय लगता है। रकुल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके माइंड में हमेशा यह समझ थी कि जर्नी लंबी होगी और इसमें धैर्य की जरूरत है।

नेपोटिज्म पर रकुल का रिएक्शन

रकुल ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा कि वे इस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं करतीं। उनका मानना है कि हर किसी की जर्नी अलग होती है। उन्होंने कहा, आज कई बड़े स्टार्स आउटसाइडर हैं। मैं अपने बच्चों के लिए वो सब करूंगी जो कर सकती हूं। हर जर्नी अलग होती है और मेहनत का फल अंततः मिलता है।

फिटनेस और आत्मविश्वास पर रकुल ने कहा, खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं होती। जब आप अंदर से खुश होते हैं, तो ये आपके चेहरे पर झलकता है। आपका आउटलुक, आपका प्रेशर लेना, ये सब दिखता है। ऑडियंस का प्यार भी तब झलकता है। उनकी डायट का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह चावल, दाल, सब्जी, नॉनवेज, ज्वार, रागी, बाजरा, कुट्टू और घर का खाना खाती हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों के प्रभाव पर विचार

रकुल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमा हॉल रिलीज़ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्मों को थिएटर में कम से कम 6 महीने रहने देना चाहिए। उनका मानना है कि अब फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के तुरंत बाद ओटीटी पर उपलब्ध हो रही हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ता है। रकुल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का भी खुलासा किया। 

उन्होंने कहा कि वह फिल्म ‘पति पत्नी और दो’ में नजर आएंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना भी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और फिल्म की भी जानकारी दी, लेकिन इस पर फिलहाल खुलासा नहीं किया।

Leave a comment