रोहित पवार का सनसनीखेज दावा: अजित पवार के विमान हादसे में AAIB रिपोर्ट में झोल

रोहित पवार का सनसनीखेज दावा: अजित पवार के विमान हादसे में AAIB रिपोर्ट में झोल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए विमान हादसे को लेकर बड़ा दावा किया है। 

महाराष्ट्र: Nationalist Congress Party के विधायक और Sharad Pawar के पोते Rohit Pawar ने उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के साथ हुए विमान हादसे की Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि रिपोर्ट में कई खामियां और तथ्यगत गलतियां हैं।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में टायपो एरर और जांच की गंभीरता की कमी दिखाई दे रही है। उनके अनुसार, रिपोर्ट में लिखा गया कि हादसे के समय विमान दाईं तरफ झुका था, जबकि हादसे के वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि विमान बाईं तरफ झुका था। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विमान पेड़ों से टकराया था, जबकि घटनास्थल पर पेड़ नहीं थे, बल्कि छोटे-छोटे घास ही मौजूद थे।

AAIB रिपोर्ट पर सवाल

रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “AAIB की रिपोर्ट में लिखित है कि प्लेन पेड़ों से टकराया था, लेकिन हादसे के स्थल पर कोई पेड़ नहीं था, केवल छोटे-छोटे घास थे। रिपोर्ट में लिखा गया कि विमान दाईं तरफ झुका था, जबकि वीडियो में स्पष्ट रूप से यह बाईं तरफ झुकता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान नियमों की अवहेलना की गई। “नियम के अनुसार बिना सही विजिबिलिटी के विमान उड़ नहीं सकता। 

जब बारामती में विजिबिलिटी कम थी, तो प्लेन को मुंबई से उड़ने की अनुमति क्यों दी गई? वाईएसआर रेड्डी की मौत के बाद तय नियमों के अनुसार खराब मौसम में सेफ लैंडिंग अनिवार्य थी। लेकिन इस प्लेन ने बारामती में लैंडिंग का प्रयास क्यों किया?

अजित पवार की सुरक्षा पर संदेह

रोहित ने दावा किया कि अजित पवार को जानबूझकर पुराना प्लेन दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि पायलट का BA टेस्ट (Breath Analyzer Test) एयरपोर्ट पर होना चाहिए था, लेकिन यह प्लेन में किया गया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी पूछा कि विमान में 90% फ्यूल भरने की आवश्यकता क्यों थी, जबकि उस दिन की दूरी इतनी लंबी नहीं थी।

उन्होंने ब्लैक बॉक्स डेटा के डैमेज होने पर भी सवाल उठाया और कहा, ब्लैक बॉक्स अच्छे कंडिशन में था, फिर डेटा कैसे डैमेज हुआ? फ्लाइट रडार वेबसाइट से प्लेन की पुरानी जानकारी गायब क्यों कर दी गई?

क्या शिंदे का विमान भी खतरे में था?

रोहित पवार ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 में एकनाथ शिंदे का प्लेन बहरीन और इरान के एयरस्पेस में रोक दिया गया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या अजित पवार के विमान के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला था? रोहित ने कहा, “VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह ने हमारे कर्मचारी को कहा कि ‘मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।’ सवाल यह उठता है कि VSR में इतनी गर्मी कहाँ से आ रही है?

रोहित ने यह भी दावा किया कि हादसे से लगभग 5 महीने पहले से अजित पवार जान पर खतरे के कारण सावधानी बरत रहे थे। उन्होंने बताया कि अजित पवार प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना बंद कर चुके थे और केवल कांच के ग्लास का उपयोग कर रहे थे।

Leave a comment