RRB NTPC UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (UG) लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC UG Admit Card 2025) आज किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक चलेगी।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जरूरी
आरआरबी के नियमों के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाते हैं। इस आधार पर उम्मीद की जा रही है कि एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के लिए हॉल टिकट आज शाम तक या कल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एक्टिव एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा में ले जाएं।
परीक्षा तिथि और शेड्यूल
एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (CEN 06/2024 – NTPC UG) की परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 19 दिनों तक चलेगी।
एग्जाम पैटर्न क्या होगा
पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
- जनरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न
- गणित (Mathematics) से 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 प्रश्न
परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर सोच-समझकर देने की सलाह दी जाती है।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3693 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
- वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद
- लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 पद
- कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
- रेल क्लर्क: 72 पद
- PwBD (संशोधित रिक्तियां): 248 पद