Sanjay Bangar Son Hormonal Transformation Journey: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, अब बने आर्यन से अनाया

भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने जेंडर चेंज किया और अब वह अनाया बांगर बन गई हैं। अनाया ने अपने इस परिवर्तन के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया औ

किसी लड़के का अपना जेंडर बदलकर लड़की बनना एक अनोखा अनुभव होता है, और हम अक्सर ऐसी खबरें सुनते रहते हैं। इस बार, एक भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने अपना जेंडर बदलकर महिला बनने का निर्णय लिया है।

Aryan Bangar Sex Change: खेल जगत में इन दिनों एक दिलचस्प खबर सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार, एक भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने जेंडर चेंज करवाया है, और हर किसी के मन में यह सवाल है कि वह क्रिकेटर कौन है। दरअसल, वह भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर हैं। संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने हाल ही में जेंडर चेंज करवाया और अब वह लड़की बन गई हैं। इस परिवर्तन के बाद आर्यन ने अपना नाम बदलकर अनाया बांगर रख लिया है। अनाया ने अपने इस सफर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और इस बदलाव के बारे में खुलकर बताया।

संजय बांगर के बेटे ने किया जेंडर चेंज, अब बन गईं अनाया

Sanjay Bangar Son Hormonal Transformation Journey: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, अब बने आर्यन से अनाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में अपना जेंडर बदलकर अनाया के रूप में नई पहचान बनाई है। हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन और सेक्स चेंज के बाद अनाया ने अपना नाम बदलकर अनाया रखा और इस बदलाव को लेकर अपनी जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने वह वीडियो डिलीट कर दिया।

क्रिकेट को छोड़ने की मजबूरी

अनाया ने अपने जीवन के इस कठिन दौर के बारे में बात करते हुए कहा, “क्रिकेट हमेशा मेरा प्यार और सपना था। मुझे अपने पिता को देश का प्रतिनिधित्व करते और कोचिंग करते देख बड़ा हुआ, और मैंने भी उनका अनुसरण करने का सपना देखा। लेकिन हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के बाद मेरी मांसपेशियों, ताकत और एथलेटिक क्षमताओं में बदलाव आ गया, जिससे मुझे खेल छोड़ने की स्थिति आ गई। अब मैं वह खेल नहीं खेल सकती, जो मुझे कभी इतना पसंद था।"

क्रिकेट में ट्रांस महिलाओं के लिए नियमों का अभाव

अनाया ने क्रिकेट में ट्रांस महिलाओं के लिए नियमों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मेरे टेस्टोस्टेरोन लेवल में बहुत गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद मुझे अपनी वास्तविकता को स्वीकार करते हुए क्रिकेट खेलने का कोई अवसर नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि क्रिकेट प्रणाली ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को बाहर कर रही है, न कि उनकी प्रतिभा या जोश के कारण, बल्कि इसलिए कि नियम उनकी स्थिति को समझ नहीं पा रहे हैं।"

इंग्लैंड में खेल रही हैं अनाया

Sanjay Bangar Son Hormonal Transformation Journey: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, अब बने आर्यन से अनाया

हालांकि अनाया ने क्रिकेट छोड़ दिया था, लेकिन उनका क्रिकेट के प्रति प्यार अभी भी बरकरार है। वह मैनचेस्टर में एक काउंटी क्लब के लिए खेल रही हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मैच में 145 रन बनाने की क्लिप शेयर की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस क्लब के लिए खेल रही हैं, लेकिन उनकी क्रिकेट यात्रा जारी है।

ईसीबी का ट्रांसजेंडर महिलाओं पर प्रतिबंध

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में एक निर्णय लिया है, जिसके तहत 2025 से ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला घरेलू क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर खेलने से प्रतिबंधित किया जाएगा। यह निर्णय अनाया जैसे ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए एक नया चुनौती बन सकता है, क्योंकि इस तरह के निर्णय ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को सीमित कर सकते हैं।

Leave a comment