SBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, ₹93,960 तक बेसिक सैलरी

SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती निकाली है। बिना लिखित परीक्षा चयन होगा। योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर नियमित भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू से होगा।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती JMGS-I और MMGS-II ग्रेड में होगी, जिसमें अधिकतम बेसिक सैलरी ₹93,960 तक निर्धारित है।

SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पद

SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर नियुक्ति JMGS-I और MMGS-II ग्रेड में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

SBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, ₹93,960 तक बेसिक सैलरी

JMGS-I के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा IIBF का फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट या ICC Academy का ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट, LIBF का इंटरनेशनल ट्रेड फाइनेंस सर्टिफिकेट या IIBF का इंटरनेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी मान्य है। साथ ही ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग और ऑपरेशंस में कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है।

MMGS-II पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और सर्टिफिकेट की शर्तें समान हैं, लेकिन उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा और सैलरी

JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 जुलाई 2026 को कम से कम 21 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। MMGS-II के लिए न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 3 से 15 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

दोनों पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। JMGS-I का पे स्केल ₹48,480 से ₹85,920 है, जबकि MMGS-II का पे स्केल ₹64,820 से ₹93,960 है। बेसिक सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA, CCA, प्रोविडेंट फंड, NPS, LFC, मेडिकल सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

SBI की इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता और अनुभव पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना जरूरी नहीं है। बैंक की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी।

इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और इसके लिए क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। समान कटऑफ अंक पाने वाले उम्मीदवारों में उम्र के आधार पर मेरिट निर्धारित की जाएगी।

आवेदन के दौरान ये दस्तावेज जरूरी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, रिज्यूम, आईडी प्रूफ की PDF, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और PwBD प्रमाण पत्र, डिग्री तथा अन्य जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे।

उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर उपलब्ध आवेदन लिंक के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता, अनुभव, आयु सीमा और दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचना चाहिए।

Leave a comment