सीकर रेलवे स्टेशन के सामने स्टूडेंट की बाइक चोरी, CCTV में चोर कैद

सीकर रेलवे स्टेशन के पास स्टूडेंट वैभव शर्मा की बाइक चोरी। CCTV में चोर कैद। पुलिस ने जांच शुरू कर दी, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

सीकर रेलवे स्टेशन के पास से स्टूडेंट वैभव शर्मा की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में चोर साफ दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Sikar: सीकर के कंवरपुरा रोड निवासी बनवारी लाल शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे वैभव शर्मा की बाइक चोरी हो गई। वैभव सुबह 7 बजे बाइक लेकर रेलवे स्टेशन गया था और इसे स्टेशन के मेन गेट के सामने गली में लॉक करके खड़ा कर दिया।

वैभव ने जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल दिया और शाम को लगभग 5 बजे वापस सीकर लौटा। लौटकर जब उसने बाइक खोजी तो वह वहां मौजूद नहीं थी।

सीसीटीवी में दिखा चोर

बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति बाइक को गली से आगे ले जा रहा है। कैमरे में चोर का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है।

बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि चोर ने बाइक को आसानी से ले जाकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

मामले की जांच में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ भी शुरू कर दी है और लोगों से भी अपील की है कि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचित करें। पुलिस स्टूडेंट की बाइक को जल्द बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Leave a comment