SFI ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी में विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन पर पक्षपात, गलत मुकदमा और छात्र नेता देवराज हुड्डा का एडमिशन रद्द करने का आरोप लगाया। छात्रों ने हॉस्टल, रिजल्ट, फीस व सुविधाओं से जुड़ी मांगों के समाधान की मांग की।
सीकर: कटराथल स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आज छात्र संगठन SFI के तहत छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगाए कि कैंपस को विशेष संगठन की कार्यशालाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और छात्र नेता देवराज हुड्डा को गलत मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
छात्र नेता कन्हैया चौधरी ने बताया कि प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा और अन्य छात्र संगठनों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की।
SFI की मुख्य मांगें:
- छात्र नेता देवराज हुड्डा का एडमिशन बहाल किया जाए।
- यूनिवर्सिटी प्रशासन समस्याओं का जवाबदेह बने।
- सभी कोर्सेज के रिजल्ट समय पर जारी हों।
- फीस लेने के बाद स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाई जाए।
- बॉयज हॉस्टल शुरू हो और गर्ल्स हॉस्टल की फीस कम की जाए।
- समय पर सिलेबस पूरा कराया जाए और लैब इक्विपमेंट उपलब्ध हों।
- कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था हो।
- ई-मित्र सेंटर पर अतिरिक्त शुल्क लेने की जांच की जाए।
- फीस संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द समाधान नहीं करता, तो छात्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।










