शेयर बाजार में जबरदस्त रैली: सेंसेक्स 2975 और निफ्टी 916 अंक उछले, जानिए 5 बड़े कारण

India-Pakistan Ceasefire और FPI निवेश से बाजार में तेजी। Sensex 2975 और Nifty 916 अंकों की छलांग। जानें रैली के 5 बड़े कारण। India-Pakistan Ceasefire और FPI

शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी दिखी। सेंसेक्स 2975 और निफ्टी 916 अंक चढ़े। भारत-पाक सीजफायर, ग्लोबल संकेत और FPI निवेश ने बाजार को रफ्तार दी।

Stock Market Rally: सोमवार, 12 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने चार साल की सबसे बड़ी छलांग लगाई। सेंसेक्स ने 2975 अंकों की जबरदस्त तेजी दिखाई, वहीं निफ्टी ने भी 916 अंकों की उछाल के साथ निवेशकों को मालामाल कर दिया। जानिए इस रैली के पीछे के बड़े कारण, कौन से शेयर भागे और इसका बाजार पर क्या असर पड़ा।

कैसे सेंसेक्स-निफ्टी ने किया धमाका?

  • BSE Sensex 3.74% की जोरदार तेजी के साथ 82,429.90 अंक पर बंद हुआ।
  • NSE Nifty 50 3.82% चढ़कर 24,924.70 के स्तर पर क्लोज हुआ।

सुबह से ही बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा। एशियाई बाजारों की मजबूती, ग्लोबल संकेत और भारत-पाकिस्तान सीजफायर के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

टॉप गेनर्स: Reliance, Infosys, HDFC Bank ने मचाया गदर

तेजी की इस रैली में कई दिग्गज कंपनियों के शेयर रॉकेट की तरह भागे।

Infosys: 7.91% की छलांग

HCL Tech: 6.35% ऊपर

Tata Steel: 6.16% मजबूती

TCS: 5.17% तेजी

Reliance और HDFC Bank: दोनों 4.27% की बढ़त पर बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उछाल आया। RVNL (11.02%), First Cry (9.28%), Maninds (20%) और Bajaj Electric (14.92%) टॉप गेनर्स रहे।

शेयर बाजार में जबरदस्त रैली: सेंसेक्स 2975 और निफ्टी 916 अंक उछले, जानिए 5 बड़े कारण

5 बड़े कारण जिन्होंने शेयर बाजार को रॉकेट बना दिया

1. India-Pakistan Ceasefire समझौता

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद युद्धविराम पर सहमति बनी। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट आया।

2. US-China ट्रेड वॉर पर राहत के संकेत

वैश्विक स्तर पर US-China में ट्रेड डील पर सहमति बनने के आसार से बाजार में मजबूती आई।

3. India VIX में भारी गिरावट

Volatility Index (India VIX) में 20% की गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की घबराहट कम हुई और बाजार में खरीदारी बढ़ी।

4. मजबूत Q4 रिजल्ट्स

कई कंपनियों के दमदार मार्च तिमाही के नतीजों ने बाजार में विश्वास बढ़ाया। IT और बैंकिंग सेक्टर के मजबूत नतीजे खासतौर पर असरदार रहे।

5. FPI का भारी निवेश

मई महीने में अब तक FPI ने भारतीय बाजार में लगभग ₹14,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हुई।

पिछले सप्ताह की गिरावट से पलटा बाजार

पिछले सप्ताह के आखिरी दो दिन भारतीय बाजार में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार को Sensex 880 अंक फिसला था, जबकि Nifty 265 अंक गिरा था। लेकिन सोमवार को बाजार ने दमदार वापसी की और निवेशकों को भारी मुनाफा दिलाया।

सीजफायर का असर

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) ने पाकिस्तान को जवाब दिया। इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर की घोषणा हुई। पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट लगातार गिरावट में रहा, जबकि भारतीय बाजार ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई।

Leave a comment