Singer Sunanda Sharma: कान्स में छाई पंजाबी सिंगर सुनंदा, रेड कार्पेट पर वॉक कर महफिल में लूटी वाह-वाही, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने कान्‍स फिल्म फेस्टिवल में करियर की शुरुआत की है। सुपरहिट गानों से सबको मोहित करने वाली सिंगर सुनंदा ने कान्‍स के रेड कार्पेट पर देसी अंदाज में अपने हसन के जलवे बिखेरे। उनके अलग अंदाज को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया।

चंडीगढ़: पंजाब की प्रसिद्ध और सुपर स्टार सिंगर सुनंदा शर्मा ने विदेश में जाकर देश के साथ पंजाब राज्य का नाम भी रोशन किया है। 'दूजी वार प्‍यार' और 'मम्‍मी नू पसंद' जैसे सुपरहिट गाने से फेमस होने वाली सिंगर सुनंदा अब कान्‍स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर देसी अंदाज में अपने जलवे बिखेर रही है। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया हैं।

कान्स में सुनंदा का जलवा

Singer Sunanda Sharma: कान्स में छाई पंजाबी सिंगर सुनंदा, रेड कार्पेट पर वॉक कर महफिल में लूटी वाह-वाही, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में अपने गानों से सबका दिल जीतने वाली सिंगर सुनंदा शर्मा ने विदेश में जाकर कान्‍स के रेड कार्पेट पर सफेद रंग का अनारकली सूट पहनकर वॉक किया। इसके साथ ही सिंगर सुनंदा ने कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के चल रहे 77वें संस्करण में भारत पर्व पर भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंगर भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के द्वारा आयोजित डिनर में भी शामिल हुई।

सुनंदा ने अपना एक्सपीरियंस की सांझा

Singer Sunanda Sharma: कान्स में छाई पंजाबी सिंगर सुनंदा, रेड कार्पेट पर वॉक कर महफिल में लूटी वाह-वाही, पढ़ें पूरी खबर

कान्‍स फिल्‍म महोत्सव में भाग लेने पर सुनंदा ने अपना एक्सपीरियंस लोगो के साथ सांझा किया। उन्‍होंने अपने भाषण के दौरान कहा, 'इस साल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनकर में खुद को गौरवपूर्ण महसूस कर रही हूं। सफेद रंग का अनारकली सूट पहनकर रेड कार्पेट पर चलना, भारत पर्व मेंशामिल होना और प्रतिष्ठित व सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ डिनर करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर भारतीय संगीत और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर खुद को धन्य समझ रही हूं।'

इंस्‍टाग्राम पर फोटोज की पोस्ट

Singer Sunanda Sharma: कान्स में छाई पंजाबी सिंगर सुनंदा, रेड कार्पेट पर वॉक कर महफिल में लूटी वाह-वाही, पढ़ें पूरी खबर

सिंगर सुनंदा शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर कान्‍स के दौरान प्रदर्शन की फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'मामूली घर दी कुड़ी, सपने ऐने खास कदो तो लेन लग पाई सी, पता ही नहीं लगया, तुस्सी मैनू प्यार से एनी इज्जत बख्सी है, ए पोस्ट तुआडे सारेया दे नाम ते।' Subkuz.com ने बताया कि फोटोज में सुनंदा सफेद रंग का अनारकली सूट, मांग टीका और नाक में नथ पहने देशी स्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुनंदा की फोटोज पर लाइक और कमेंट्स की भरमार हो रही है। लोगों को सुनंदा का ये खास अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आ रहा हैं।

Leave a comment