SSC GD Constable 2026 की 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 27 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि में बदलाव ईद-उल-जुहा की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC GD Constable 2026 परीक्षा की एक तारीख में बदलाव किया है। पहले 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 27 मई को होगी। आयोग के अनुसार, ईद-उल-जुहा अवकाश की तारीख में बदलाव के कारण परीक्षा को री-शेड्यूल किया गया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अगले एक-दो दिनों में जारी किए जा सकते हैं।
ईद-उल-जुहा अवकाश के कारण बदली परीक्षा तिथि
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने GD Constable भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 28 मई को होने वाली परीक्षा अब एक दिन पहले यानी 27 मई को आयोजित की जाएगी।
![]()
बताया गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का एग्जाम 28 मई को निर्धारित था, उन्हें अब नई तारीख के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।
एडमिट कार्ड 25 या 26 मई तक हो सकते हैं जारी
SSC की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि हॉल टिकट 25 या 26 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आयोग द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र का लिंक भेजा जाएगा।
ऐसा रहेगा SSC GD परीक्षा का पैटर्न
SSC GD Constable परीक्षा में कुल 80 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा जाएगा, जिसमें General Intelligence & Reasoning, General Knowledge & Awareness, Elementary Mathematics और Hindi/English विषय शामिल रहेंगे।
हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। किसी प्रश्न को खाली छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF जैसे सुरक्षा बलों में नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों के अनुसार सबसे ज्यादा भर्तियां CISF और CRPF में की जानी हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों को समय-समय पर SSC Official Website चेक करते रहने की सलाह दी है।









