Stocks to Watch: बाजार की चाल से पहले इन शेयरों पर रहेगी खास नजर, देखें आज के टॉप स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत के संकेत हैं। टाटा स्टील, ओला इलेक्ट्रिक, NTPC, कैस्ट्रॉल इंडिया और इंडिगो समेत कई शेयर खबरों के कारण फोकस में रहेंगे।

शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। Gift Nifty में हल्की गिरावट दिखी है। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के बीच टाटा स्टील, ओला इलेक्ट्रिक, NTPC, कैस्ट्रॉल और इंडिगो जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Stocks to Watch: शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है। शुरुआती संकेतों के अनुसार NSE का निफ्टी 50 हल्की गिरावट के साथ खुल सकता है। सुबह करीब 8 बजे तक Gift Nifty करीब 62 अंक यानी 0.2 फीसदी नीचे 26,111 के आसपास ट्रेड कर रहा था। इसके बावजूद निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट्स से कुछ हद तक सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के शेयर बाजारों में छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच तेजी देखी गई। जापान का Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया का Kospi शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ आगे बढ़े। चीन का CSI 300 इंडेक्स भी बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को Christmas Holiday के कारण बंद रहे। हालांकि बुधवार के सत्र में कम वॉल्यूम के बावजूद Dow Jones Industrial Average और S&P 500 ने नए रिकॉर्ड स्तर छुए थे। इन सभी फैक्टर्स के बीच आज कुछ खास शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

टाटा स्टील पर कानूनी आरोपों का असर

टाटा स्टील के शेयर आज चर्चा में रह सकते हैं। नीदरलैंड्स की संस्था Stichting Frisse Wind.NU ने आरोप लगाया है कि Tata Steel Netherlands BV और Tata Steel IJmuiden BV की गतिविधियों से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। आरोप है कि प्लांट से खतरनाक और हानिकारक पदार्थों का उत्सर्जन हो रहा है। कंपनी ने साफ किया है कि वह इन आरोपों के खिलाफ अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। निवेशकों के लिए यह खबर शॉर्ट टर्म में शेयर की चाल को प्रभावित कर सकती है।

कैस्ट्रॉल इंडिया में ओपन ऑफर से हलचल

Castrol India के शेयरों पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी। Motion JVco, Stonepeak और CPPIB ने कंपनी में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए Open Offer की घोषणा की है। इस ओपन ऑफर की कीमत 194.04 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। इस खबर से स्टॉक में वॉल्यूम और प्राइस मूवमेंट देखने को मिल सकता है। निवेशक इस डील से जुड़े आगे के अपडेट्स पर नजर रखेंगे।

विक्रान इंजीनियरिंग को NTPC से बड़ा ऑर्डर

Vikran Engineering के लिए सकारात्मक खबर सामने आई है। कंपनी को NTPC Renewable Energy Limited से सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 459.20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करता है और आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ा सकता है। Renewable Energy सेक्टर में बढ़ती सरकारी और PSU गतिविधियों के बीच यह शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक को PLI स्कीम से मंजूरी

Ola Electric Mobility के लिए शुक्रवार का दिन अहम हो सकता है। कंपनी को Heavy Industries Ministry से Production Linked Incentive Scheme के तहत वित्त वर्ष 2025 के लिए 366.78 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। यह मंजूरी कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग और विस्तार योजनाओं को सपोर्ट करेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा के बीच यह खबर शेयर के सेंटीमेंट को मजबूत कर सकती है।

इंडिगो की ऑपरेशनल अपडेट और टैक्स नोटिस

InterGlobe Aviation यानी Indigo ने छुट्टियों के सीजन से पहले अपनी ऑपरेशनल स्टेबिलिटी की जानकारी दी है। कंपनी अब हर तीन दिन में करीब एक मिलियन यात्रियों को उड़ान सेवा दे रही है। यह आंकड़ा डिमांड की मजबूती को दर्शाता है। हालांकि दूसरी ओर कंपनी को Punjab Tax Authority से 13.28 लाख रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस भी मिला है। निवेशकों के लिए यह दोनों खबरें मिलीजुली प्रतिक्रिया पैदा कर सकती हैं।

NTPC में सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत

NTPC के शेयरों पर भी आज नजर रहेगी। कंपनी ने महाराष्ट्र के NTPC Solapur में स्थित सोलापुर सोलर PV प्रोजेक्ट की कुल 23 मेगावाट क्षमता में से बाकी बचे 13 मेगावाट के दूसरे और अंतिम हिस्से को चालू कर दिया है। इस यूनिट का Commercial Operation 25 दिसंबर से शुरू हो चुका है। यह कदम कंपनी की Renewable Energy रणनीति को और मजबूती देता है।

NTPC ग्रीन का गुजरात प्रोजेक्ट अपडेट

NTPC Green Energy से जुड़ी खबर भी अहम है। कंपनी की पूरी स्वामित्व वाली सब्सिडियरी NTPC Renewable Energy Limited ने गुजरात के Khavda-I Solar PV Project में 1,255 मेगावाट की कुल क्षमता में से 69.04 मेगावाट के आठवें हिस्से को 24 दिसंबर से Commercial Operation में डाल दिया है। यह प्रोजेक्ट Central Public Sector Undertaking Scheme Phase-2 Tranche-3 के तहत आता है।

NMDC का इंटरनेशनल कोलैबोरेशन

NMDC ने Colorado School of Mines के साथ माइनिंग, मिनरल प्रोसेसिंग, मेटलर्जी और इससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग की घोषणा की है। इस करार से टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में कंपनी को फायदा मिल सकता है। लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह एक पॉजिटिव डेवलपमेंट माना जा रहा है।

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट की फंड रेजिंग

Cholamandalam Investment and Finance Company ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 1,001 करोड़ रुपये की Secured Non-Convertible Securities जारी की हैं। यह फंड रेजिंग कंपनी की लेंडिंग गतिविधियों और बैलेंस शीट को सपोर्ट करेगी।

गुजरात गैस में मैनेजमेंट बदलाव

Gujarat Gas में टॉप मैनेजमेंट से जुड़ा बदलाव देखने को मिला है। Managing Director IAS मिलिंद तोरावणे ने 24 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें राज्य सरकार के Education Department में Principal Secretary नियुक्त किया गया है। IAS अवंतिका सिंह औलाख को कंपनी का नया Managing Director बनाया गया है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशन का रणनीतिक निवेश

Lenskart Solution की कोरियन यूनिट ने IINeer Corp में 29.24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 18.6 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह स्टार्टअप आई टेस्टिंग और लेंस कटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

सुप्रीम इंडस्ट्रीज को BPCL से रिपीट ऑर्डर

Supreme Industries को BPCL से करीब 2 लाख 10-किलो कंपोजिट LPG सिलेंडर की सप्लाई के लिए Letter of Acceptance मिला है। यह रिपीट ऑर्डर लगभग 54 करोड़ रुपये का है। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि छह महीने की है जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

Leave a comment