सुनिधि चौहान: शो वाले दिन कुछ नहीं खातीं, वर्कआउट और फिटनेस से लेकर OTT तक सब कुछ किया शेयर

सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि शो वाले दिन क्या नहीं खातीं, उनका वर्कआउट रूटीन और OTT के पसंदीदा

बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने ‘I Am Home Tour’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘क्रेजी किया रे’, ‘बीड़ी जलाईले’, और ‘शीला की जवानी’ जैसी हिट गानों की आवाज़ देने वाली सुनिधि अब देशभर के शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देने वाली हैं। 

Sunidhi Chauhan Interview: ‘क्रेजी किया रे’, ‘बीड़ी जलाईले’ और ‘शीला की जवानी’ जैसी हिट्स देने वाली बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने ‘I Am Home Tour’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस टूर के दौरान वह अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगी, जिसमें गाना गाना और स्टेज पर परफॉर्म करना शामिल है। दोनों ही काम आसान नहीं हैं, इसलिए उनकी फिटनेस, डाइट और एनर्जी को लेकर भी चर्चा बनी रहती है।

मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनिधि ने न केवल अपने बिजी शेड्यूल के बीच फिट रहने के सीक्रेट बताए, बल्कि यह भी खुलासा किया कि शो वाले दिनों में वह खाने से परहेज क्यों करती हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया, वर्कआउट और ओटीटी देखने की अपनी आदतों पर भी खुलकर बात की।

शो वाले दिन कम खाती हैं

सुनिधि ने बताया कि लाइव शो के दिन वह ज्यादा नहीं खातीं, ताकि स्टेज पर पूरी ऊर्जा बनी रहे। उन्होंने कहा, शरीर में एनर्जी तब आती है जब आपका शरीर खाने से भरा न हो। मैं शो वाले दिन हल्का महसूस करना चाहती हूं, इसलिए खाने से परहेज करती हूं। उनकी डाइट प्लान की बात करें तो, आम दिनों में वह नाश्ता, दोपहर और शाम का खाना लेती हैं, लेकिन कोशिश करती हैं कि दिन में केवल दो मील्स हों। शो वाले दिन वह पूरा खाना शो के बाद ही खाती हैं।

सुनिधि ने अपने बिजी शेड्यूल में भी फिट रहने के सिरकेट्स साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्कआउट कभी मिस नहीं करतीं, क्योंकि यह उनके लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। शो वाले दिन वर्कआउट करना जरूरी है। इससे मेरा शरीर जागता है और दिन थका देने वाला नहीं लगता। चाहे कितना थकान हो, मैं वर्कआउट जरूर करती हूं।

स्ट्रेचिंग और जिम ट्रेनिंग उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही, वह टी-स्टाल, म्यूजिक रूम और फूड कोर्ट जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल करती हैं ताकि उनके दिन का शेड्यूल आसान और संतुलित रहे।

सुनिधि चौहान: शो वाले दिन कुछ नहीं खातीं, वर्कआउट और फिटनेस से लेकर OTT तक सब कुछ किया शेयर

सोशल मीडिया और OTT का शौक

सुनिधि ने सोशल मीडिया के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब स्टार बनने के लिए किसी ब्रेक की जरूरत नहीं है, अगर टैलेंट है तो सोशल मीडिया के जरिए ही पॉपुलर और कमाई भी की जा सकती है। OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के लिए सुनिधि काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने बताया कि Netflix पर ‘The Beast In Me’ देख रही हैं। उन्हें मर्डर मिस्ट्री और हॉरर शोज़ काफी पसंद हैं।

सुनिधि ने अपनी मेहनत और मां होने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, सिंगर्स की भी शिफ्ट होती है, लेकिन मेरी शिफ्ट 24 घंटे की रहती है। फिजिकली न भी रहूं, मानसिक तौर पर हमेशा एक्टिव रहती हूं। उन्होंने अपने टूर को लेकर भी उत्साह जताया। उनका यह पहला कॉन्सर्ट टूर दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक चलेगा।

I Am Home Tour: देशभर में लाइव परफॉर्मेंस

सुनिधि चौहान का यह टूर भारत के 10 प्रमुख शहरों में आयोजित होगा, जिनमें शामिल हैं:

  • मुंबई
  • दिल्ली
  • बेंगलुरु
  • अहमदाबाद
  • चेन्नई
  • चंडीगढ़
  • जयपुर
  • इंदौर
  • लखनऊ
  • कोलकाता

टूर के दौरान सुनिधि अपनी आइकॉनिक आवाज़, दमदार स्टेज प्रेजेंस और सुपरहिट गानों के साथ फैन्स को एंटरटेन करेंगी।

Leave a comment