Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरुण-जाह्नवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म की नई रिलीज डेट तय, जानें कब आएगी ये रोमांटिक कॉमेडी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की नई रिलीज डेट तय, जानें कब आएगी यह धमाकेदार फिल्म, वरुण और जाह्नवी

वरुण-जाह्नवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। शशांक खैतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक-कॉमेडी अब तय समय से पहले ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म दर्शकों को एक मजेदार लव स्टोरी के साथ गुदगुदाने वाली है।

अब इस दिन रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’

पहले ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। धर्मा प्रोडक्शन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। शशांक खेतान, जो इससे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं, इस फिल्म को भी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरुण-जाह्नवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म की नई रिलीज डेट तय, जानें कब आएगी ये रोमांटिक कॉमेडी

एक बार फिर पर्दे पर दिखेगी वरुण-जाह्नवी की केमिस्ट्री

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये दूसरा मौका होगा जब दोनों साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में साथ नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और अब फैंस उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन होगा शामिल?

इस रोमांटिक-कॉमेडी में सिर्फ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ही नहीं बल्कि और भी कई शानदार एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरुण-जाह्नवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म की नई रिलीज डेट तय, जानें कब आएगी ये रोमांटिक कॉमेडी

वरुण और जाह्नवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ और ‘भेड़िया 2’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर भी बैक-टू-बैक दिलचस्प फिल्मों में काम कर रही हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ और साउथ सुपरस्टार राम चरण की ‘आरसी 16’ का हिस्सा हैं।

Leave a comment