Columbus

Swara Bhasker ने कालकाजी मंदिर हत्याकांड पर जताई नाराजगी, कहा- ‘हम राक्षस बन गए हैं’

Swara Bhasker ने कालकाजी मंदिर हत्याकांड पर जताई नाराजगी, कहा- ‘हम राक्षस बन गए हैं’

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह की हत्या की घटना पर अपनी नाराजगी जताई है। अभिनेत्री ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इस हिंसक घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए टिप्पणी की कि हम पूरी तरह से निर्दयी और राक्षस बन गए हैं।

सपोर्ट्स न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेबाक राय के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय सेवादार की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया। अभिनेत्री ने इस मामले से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज को भी अपने अकाउंट पर री-शेयर किया। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सेवादार पर हमला कर रहे हैं और उसे पीट रहे हैं। स्वरा भास्कर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस घटना पर भी अपने विचार साझा कर रहे हैं।

यह दिल दहला देने वाली घटना

घटना बीते शुक्रवार देर रात हुई, जब मंदिर में प्रसाद वितरण को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। योगेंद्र सिंह, जिन्होंने मंदिर में लगभग 15 वर्षों तक सेवा की थी, कथित तौर पर प्रसाद खत्म होने की बात कहकर हमलावरों की मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद, आरोपियों ने सिंह को घसीटकर बाहर निकाला और लाठियों व घूंसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेसुध हो गए। इस हिंसा का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसे बाद में स्वरा भास्कर ने साझा किया।

स्वरा ने वीडियो के साथ लिखा, यह बेहद भयावह और खतरनाक है। भारत में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करना आम बात हो गई है। यह शर्मनाक है और हमारे समाज के लिए चिंताजनक। हम पूरी तरह से निर्दयी और राक्षसों की तरह बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने कालकाजी मंदिर सेवादार की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इस घटना को समाज में बढ़ती हिंसा का प्रतीक बताया। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोग साझा और लाइक कर रहे हैं, और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अतुल पांडे को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment