T20 World Cup: पाकिस्तान के यू-टर्न से आईसीसी को बड़ी राहत, 1,579 करोड़ रुपये का नुकसान टला

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के अचानक यू-टर्न के बाद ICC को बड़ी राहत मिली। इससे लगभग 1,579 करोड़ रुपये का संभावित आर्थिक नुकसान टल गया। पूरी रिपोर्ट और

T20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप मैच को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद अब सुलझ गया है। पाकिस्तान के अचानक मैच बहिष्कार के संकेत देने के बाद आईसीसी (ICC) और टूर्नामेंट से जुड़े हितधारक भारी आर्थिक नुकसान की स्थिति में थे। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कमाई का जरिया माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान अपने रुख पर अड़ा रहता और मैच नहीं खेलता, तो ICC को लगभग 174 मिलियन डॉलर यानी 1,579 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता था। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, कुल मिलाकर ब्रॉडकास्ट, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से जुड़ा नुकसान करीब 174 मिलियन डॉलर यानी 1,579 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता। यानी यह मामला भावनाओं से ज्यादा आर्थिक हकीकत का था।

मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, आर्थिक हित भी बड़ा

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा T20 विश्व कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। टिकट बिक्री, टीवी ब्रॉडकास्ट और स्पॉन्सरशिप में यह मुकाबला सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के मैच में न उतरने से आईसीसी का नुकसान लगभग 174 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता था। एक सूत्र ने बताया, "कुल मिलाकर ब्रॉडकास्ट, टिकट और स्पॉन्सरशिप से जुड़ा नुकसान 1,579 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता था।"

जैसे ही यह तय हुआ कि मुकाबला होगा, दर्शकों और ट्रैवल मार्केट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मुंबई-कोलंबो-मुंबई हवाई टिकटों की कीमतों में 10 हजार से 60 हजार रुपये तक का उछाल देखने को मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता और दिलचस्पी है।

T20 World Cup: पाकिस्तान के यू-टर्न से आईसीसी को बड़ी राहत, 1,579 करोड़ रुपये का नुकसान टला

बैक-चैनल बातचीत ने निभाई अहम भूमिका

इस विवाद को सुलझाने के लिए कई स्तरों पर कूटनीतिक बातचीत हुई। श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ICC के प्रतिनिधि चर्चा में लगे रहे। शुरुआत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा होकर भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने से इंकार किया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को चेतावनी दी कि अगर मैच नहीं खेला गया, तो स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया जाएगा।

सोमवार देर रात, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बयान जारी कर पाकिस्तान से मैच खेलने का अनुरोध किया। BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा, "हम हाल की चुनौतियों को दूर करने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए PCB और ICC के आभारी हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का समर्थन और सहयोग इस विवाद को सुलझाने में निर्णायक रहा

पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले में अंतरराष्ट्रीय अनुरोधों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत कर विवाद को शांत करने की अपील की। सरकारी बयान में कहा गया कि "चर्चाओं के नतीजों और मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार राष्ट्रीय टीम को 15 फरवरी को निर्धारित मैच खेलने का निर्देश देती है।"

Leave a comment