T20 World Cup 2026 का शेड्यूल घोषित: 15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला

T20 World Cup 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होगा। जानिए पूरी मैच लिस्ट, तारीखें और बड़े

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैचों के वेन्यू भी तय कर दिए गए हैं, पहला सेमीफाइनल कोलकाता और दूसरा कोलंबो में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा, और फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुँचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। कुल 20 टीमों के भाग लेने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें सुपर-8 चरण से सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करेंगी। पिछले विश्व कप की तरह, इस बार भी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

भारत का ग्रुप और मैच शेड्यूल

T20 World Cup 2026 का शेड्यूल घोषित: 15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला

भारत को सुपर-8 चरण से पहले पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत का पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में होगा। इसके बाद भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। भारत का अंतिम लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।

  • भारत vs USA – 7 फरवरी (मुंबई)
  • भारत vs नामीबिया – 12 फरवरी (दिल्ली)
  • भारत vs पाकिस्तान – 15 फरवरी (कोलंबो)
  • भारत vs नीदरलैंड्स – 18 फरवरी (अहमदाबाद)

सेमीफाइनल और फाइनल

सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए भी स्थान तय कर दिए गए हैं। पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाला है। इस बार का फाइनल भी पिछले संस्करण की तरह दर्शकों के लिए शानदार अनुभव देने वाला होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत के 5 शहरों – दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई – में खेलेंगे। वहीं, श्रीलंका के तीन शहरों में भी मुकाबले आयोजित होंगे। यह पहली बार है जब भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के एलान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, सूर्यकुमार यादव, और अन्य कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। साथ ही, BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव देवजीत सैकिया, और ICC चेयरमैन जय शाह ने भी समारोह में शिरकत की।

Leave a comment