Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, जेठालाल और बबीता जी को लेकर दिया बड़ा बयान

‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के क्रिएटर असित मोदी ने जेठालाल और बबीता जी को लेकर दिए खुलासे—क्या है उनका खास रिश्ता, आगे देखने को क्या मिलेगा? जानिए असित

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय से चलने वाला सिटकॉम है। इस शो को दर्शक सालों से बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ सालों में शो की कास्टिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

एंटरटेनमेंट: भारत का सबसे पॉपुलर और लंबे समय से चल रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) एक बार फिर चर्चा में है। बीते कुछ समय से फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि शो के सबसे अहम किरदार जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) अचानक कहां गायब हो गए हैं? क्या दोनों कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है?

इन तमाम अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुद चुप्पी तोड़ दी है और फैंस को साफ कर दिया है कि जेठालाल और बबीता जी शो का हिस्सा हैं और कहीं नहीं गए हैं।

असित मोदी ने बताया पूरा सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, जेठालाल और बबीता जी को लेकर दिया बड़ा बयान

एक इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगेटिविटी बहुत ज्यादा फैल गई है और छोटी-छोटी बातों को तूल देकर अफवाहें बनाई जाती हैं। उन्होंने साफ कहा कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने शो नहीं छोड़ा है। असित मोदी ने कहा: सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ाना आसान है। अगर मैं हर अफवाह पर सफाई देता रहूं तो मेरा काम वही रह जाएगा। दिलीप जोशी यानी जेठालाल पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह से कुछ समय के लिए शो में नहीं दिखे। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।

असित मोदी ने आगे कहा कि एक शो में हर समय एक ही किरदार पर फोकस करना संभव नहीं होता। कभी-कभी कहानी का ट्रैक किसी और किरदार की ओर बढ़ता है। इसी वजह से लोग भ्रमित हो जाते हैं कि शायद किसी कलाकार ने शो छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, हमारी कहानी का उद्देश्य सभी किरदारों को जगह देना है। दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता दोनों हमारी टीम का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। फैंस को धैर्य रखना चाहिए और बेवजह अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

पहले भी कर चुके थे अफवाहों को खारिज

इससे पहले भी असित मोदी ने कहा था कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है, जिसका मकसद सिर्फ हंसी और खुशियां फैलाना है। सोशल मीडिया पर गलत खबरों का फैलना आम हो गया है, लेकिन उन्हें शो की सकारात्मक छवि बनाए रखने की चिंता ज्यादा है, ना कि इन अफवाहों की।उन्होंने कहा था: लोग छोटी-छोटी बातों में नकारात्मकता ढूंढ लेते हैं। हमें अपने दर्शकों को पॉजिटिव सोच के लिए प्रेरित करना चाहिए, न कि अफवाहों में उलझाना।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, जेठालाल और बबीता जी को लेकर दिया बड़ा बयान

दरअसल, फैंस ने नोटिस किया था कि जेठालाल और बबीता जी पिछले कुछ समय से शो में नजर नहीं आ रहे थे। यहां तक कि हाल में आई ‘भूतनी की कहानी’ वाले एपिसोड में भी दोनों दिखाई नहीं दिए। इस वजह से फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई थीं कि क्या दोनों कलाकारों ने शो छोड़ दिया है? लेकिन असित मोदी ने साफ कर दिया है कि दोनों अपने पर्सनल रीजन के चलते कुछ समय के लिए शूटिंग से दूर थे। वे जल्द ही वापस दिखाई देंगे।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 2008 से अब तक टीवी की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। कई बार कास्ट में बदलाव हुए, कुछ पुराने चेहरे शो से अलग भी हुए लेकिन दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता जैसे कलाकारों ने इस शो की पहचान में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a comment