टैग लगी ड्रेस से ट्रोल हुईं आरजे महवश: कंगना स्टाइल में दिया जवाब - 'इतना लाइफ खराब हो गया'

आरजे महवश सोशल मीडिया पर उस वक्त ट्रोल हो गईं जब उन्होंने टैग लगी ड्रेस पहन ली। लेकिन उन्होंने कंगना रनौत के अंदाज में जवाब देते हुए कहा- 'इतना लाइफ खराब हो गया

आरजे महवश पूरे दिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रहीं, जिसमें वह एक प्राइज टैग लगी हुई ड्रेस पहने नजर आईं। इस वीडियो को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, और लोगों ने इसे उनका "ऊप्स मूमेंट" बता दिया।

RJ Mahvash: सोशल मीडिया पर छाई आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह बनी उनकी एक वायरल वीडियो, जिसमें वह प्राइस टैग लगी हुई ड्रेस पहने नजर आईं। इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन मजे की बात यह है कि महवश ने खुद ही इस वायरल क्लिप पर रिएक्ट किया और अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स को करारा जवाब दे डाला।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ बवाल

आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक खूबसूरत ड्रेस पहने दिखाई दीं, लेकिन उस ड्रेस पर अब तक प्राइस टैग लटका हुआ था। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने इसे ऊप्स मोमेंट कहा तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या यह ड्रेस खरीदी नहीं गई थी?

टैग लगी ड्रेस से ट्रोल हुईं आरजे महवश: कंगना स्टाइल में दिया जवाब - 'इतना लाइफ खराब हो गया'

ट्रोलर्स के निशाने पर महवश पहले से ही थीं क्योंकि हाल के दिनों में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में उनके हर मूवमेंट पर यूजर्स की नजर बनी हुई है।

जब महवश का फूटा गुस्सा

ट्रोलिंग से परेशान होकर आरजे महवश ने भी जवाब देने की ठानी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह वही वायरल क्लिप देखती हैं। क्लिप खत्म होते ही वह गुस्से में ड्रेस उठाती हैं, उसमें लगे टैग को तोड़ती हैं और उसे डस्टबिन में डाल देती हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ का मशहूर डायलॉग – मेरा तो इतना लाइफ खराब हो गया…”चलता है, जिससे साफ होता है कि वह खुद भी इस ऊप्स मोमेंट को लेकर शर्मिंदा थीं और अब इस पर व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दे रही हैं।

महवश का यह वीडियो भी यूजर्स से बच नहीं सका। लोगों ने फिर से इस पर फनी कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, युजवेंद्र भाई आते ही होंगे, आपको मनाने। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ड्रेस युजवेंद्र चहल ने गिफ्ट की थी क्या? एक यूजर ने मशहूर डायलॉग स्टाइल में लिखा, बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां होती रहती हैं, सैनोरीटा।

टैग लगी ड्रेस से ट्रोल हुईं आरजे महवश: कंगना स्टाइल में दिया जवाब - 'इतना लाइफ खराब हो गया'

क्या सच में जुड़ा है युजवेंद्र चहल का नाम?

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के अफेयर की खबरें तब और तेजी से उठीं जब चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबर सामने आई। इसके बाद महवश को युजवेंद्र के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया और उन्होंने आईपीएल के दौरान उनकी टीम को भी सपोर्ट किया। हालांकि महवश और चहल दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। दोनों एक-दूसरे को सिर्फ “अच्छा दोस्त” बताते हैं, लेकिन फैंस को दोनों की केमिस्ट्री कुछ और ही इशारा करती नजर आती है।

महवश का यह लेटेस्ट रिएक्शन यह साबित करता है कि वह ट्रोलिंग को हल्के में लेती हैं और उसे मजाकिया अंदाज में हैंडल करती हैं। टैग वाली ड्रेस की घटना हो या अफवाहों का दौर, वह एक आत्मविश्वासी महिला की तरह सोशल मीडिया का सामना करती हैं। उनकी यह अदा और जवाब देने का तरीका, एक बार फिर यह बताता है कि सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रोलिंग से डरना नहीं, उसे हैंडल करना आना चाहिए।

Leave a comment