रिपोर्ट्स के अनुसार, दो दशक से अधिक समय से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय टेलर स्विफ्ट ने ग्लोबल स्तर पर अपनी टूर और एल्बम की सफलता के दम पर अभूतपूर्व आर्थिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: वैश्विक म्यूजिक इंडस्ट्री में दो दशकों से अपनी बादशाहत कायम रखने वाली पॉप सुपरस्टार Taylor Swift एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह दुनिया की सबसे अमीर सिंगर्स में शीर्ष पर पहुंच गई हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 बिलियन डॉलर (करीब 18,990 करोड़ रुपये) आंकी गई है।
फोर्ब्स जैसी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Taylor Swift ने अपनी संपत्ति के मामले में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें लंबे समय से अमीरी के लिए चर्चित पॉप स्टार रिहाना भी शामिल हैं।
“Eras Tour” ने बदल दी किस्मत
Taylor Swift की इस भारी-भरकम संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान उनके ऐतिहासिक Eras Tour (2023–2024) को माना जा रहा है। इस टूर ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उन्हें अरबों डॉलर की कमाई भी कराई। म्यूजिक इंडस्ट्री में 2006 से सक्रिय Swift ने अपने करियर की शुरुआत छोटे लेबल से की थी, लेकिन धीरे-धीरे वह वैश्विक पॉप कल्चर का सबसे बड़ा नाम बन गईं।
विशेषज्ञों के अनुसार, उनके टूर, स्ट्रीमिंग रेवेन्यू, ब्रांड वैल्यू और म्यूजिक कैटलॉग ने उन्हें मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल कर दिया है।Swift ने 2020 के बाद अपने पुराने एल्बम्स को दोबारा रिकॉर्ड करने की रणनीति अपनाई, जिससे उन्हें अपने म्यूजिक राइट्स पर अधिक नियंत्रण मिला। यह कदम न सिर्फ बिजनेस रूप से सफल रहा, बल्कि उनके ब्रांड वैल्यू को भी कई गुना बढ़ा गया। इस रणनीति ने उन्हें उन कुछ कलाकारों में शामिल कर दिया, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में रेवेन्यू मॉडल को बदल दिया।

ट्रैविस केल्से से शादी की चर्चा
Taylor Swift अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका रिश्ता अमेरिकी NFL स्टार Travis Kelce के साथ अब अगले बड़े पड़ाव पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी 3 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल शादी में करीब 1100 से 1200 मेहमान शामिल हो सकते हैं और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी जाएगी। कपल ने पिछले साल अगस्त में अपनी सगाई की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनकी शादी को लेकर लगातार अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी लगातार ट्रेंड में बनी रहती है।












