टीम इंडिया ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 World Cup 2026 में इस्तेमाल किए 12 गेंदबाज

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरे टूर्नामेंट में 12 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर बनाई नई रणनीति। जानिए

ICC T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में अपने सभी चारों मैच जीतकर टीम ने न केवल जीत का सिलसिला जारी रखा बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिसने 17 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सिर्फ जीत ही नहीं दर्ज कर रही, बल्कि रिकॉर्ड भी बना रही है। इस बार भारतीय टीम ने ऐसा अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया है, जिससे 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गेंदबाजों का इस्तेमाल करने वाली टीम बन गई है। अब तक टीम ने कुल 12 अलग-अलग गेंदबाजों को खेलाया है। 

यह किसी भी एक T20 वर्ल्ड कप संस्करण में टीम इंडिया द्वारा इस्तेमाल किए गए गेंदबाजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले, साल 2009 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 11 गेंदबाज आजमाए थे, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने यह आंकड़ा भी पीछे छोड़ दिया है।

17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गेंदबाजों का इस्तेमाल करने का रिकॉर्ड साल 2009 में इंग्लैंड के नाम था। उस समय इंग्लैंड ने कुल 11 गेंदबाजों को आजमाया था। लेकिन टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 12 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय बन गई है और टीम की रणनीति, गहराई और विविधता को दर्शाती है।

ग्रुप स्टेज के दौरान भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इस मुकाबले में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी की। टीम मैनेजमेंट ने परिस्थितियों के मुताबिक तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और ऑलराउंडरों को आजमाते हुए रणनीति को और मजबूत बनाया।

टीम इंडिया के कुल गेंदबाज

अब तक T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी कर चुके 12 गेंदबाज इस प्रकार हैं:

  • वरुण चक्रवर्ती
  • कुलदीप यादव
  • शिवम दुबे
  • अर्शदीप सिंह
  • मोहम्मद सिराज
  • जसप्रीत बुमराह
  • हार्दिक पंड्या
  • अक्षर पटेल
  • तिलक वर्मा
  • रिंकू सिंह
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • अभिषेक शर्मा

यह विविधता टीम इंडिया को हर परिस्थिति में फ्लेक्सिबिलिटी देती है और कप्तान के पास हर मैच में रणनीति बदलने के विकल्प खुला रहता है। ग्रुप स्टेज में इस रिकॉर्ड ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया में गेंदबाजी विभाग में गहराई है। अब सुपर-8 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा, जहां मुकाबले और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे। कप्तान के पास तेज गेंदबाज, स्पिनर और ऑलराउंडर के विकल्प मौजूद हैं, जो हर विकेट के लिए रणनीति बदल सकते हैं।

टीम इंडिया ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 World Cup 2026 में इस्तेमाल किए 12 गेंदबाज

भारतीय गेंदबाजों की फॉर्म

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक वरुण चक्रवर्ती भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी है।

  • वरुण चक्रवर्ती – 9 विकेट
  • अक्षर पटेल – 6 विकेट
  • हार्दिक पांड्या – 5 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 4 विकेट
  • मोहम्मद सिराज – 3 विकेट

वरुण चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी ने टीम इंडिया को कई अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। वहीं तेज गेंदबाजों जैसे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में विरोधियों पर दबाव बनाया।

Leave a comment