Telangana tunnel Collapse: रोबोट और हाई-टेक उपकरणों से बचाव कार्य जारी, अब भी सात लोगों की तलाश

तेलंगाना टनल हादसे में बचाव कार्य तेज, रोबोट और हाई-टेक उपकरणों की मदद से 7 लोगों की तलाश जारी। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी ताजा अपडेट पढ़ें, सुरंग का एक हिस्सा

तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) परियोजना में सुरंग ढहने से फंसे लोगों को निकालने का बचाव अभियान जोरों पर है। अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ बचाव दलों की मदद से राहत कार्य तेज कर दिया गया हैं।

सुरंग हादसा: तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के एक हिस्से के ढहने से फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। रविवार को अतिरिक्त बचाव टीमें और उन्नत उपकरण सुरंग के अंदर भेजे गए हैं। सुरंग से मलबा हटाने के लिए हाइड्रोलिक संचालित रोबोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक आठ में से एक व्यक्ति का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि शेष सात लोगों की खोज जारी हैं।

हाई-टेक मशीनों से मिट्टी हटाने का काम तेज

Telangana tunnel Collapse: रोबोट और हाई-टेक उपकरणों से बचाव कार्य जारी, अब भी सात लोगों की तलाश

बचाव दल मलबा हटाने के लिए हाइड्रोलिक संचालित रोबोट, 30 एचपी क्षमता वाले वैक्यूम पंप और वैक्यूम टैंक मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है। इन मशीनों की सहायता से सुरंग के अंदर जमा मिट्टी और मलबे को तेजी से हटाया जा रहा है, जिससे खोजी अभियान में प्रगति हो रही है। इस जटिल बचाव अभियान में सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), सरकारी खनन कंपनी, मानव अवशेष खोजी कुत्ते (HRDD), हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स कंपनियों और अन्य विशेषज्ञ एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी है ताकि सुरंग में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

गुरप्रीत सिंह का शव बरामद, अन्य सात की तलाश जारी

टनल बोरिंग मशीन (TBM) ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे गुरप्रीत सिंह का शव 9 मार्च को बरामद कर लिया गया था। उनके पार्थिव शरीर को पंजाब में उनके परिवार को सौंप दिया गया। हालांकि, अभी भी सात अन्य मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। बचाव कार्य की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 2 मार्च को घटनास्थल का दौरा किया था। 

उन्होंने बचावकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोबोट तकनीक का उपयोग करने का निर्देश दिया था। खोजी कुत्तों की मदद से भी लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं।

Telangana tunnel Collapse: रोबोट और हाई-टेक उपकरणों से बचाव कार्य जारी, अब भी सात लोगों की तलाश

22 फरवरी को हुआ था हादसा

SLBC परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी 2025 को अचानक ढह गया था, जिसमें कुल आठ लोग फंस गए थे। तब से बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन सुरंग के अंदर भारी मलबे के कारण राहत कार्य में लगातार चुनौतियां आ रही हैं। बचाव दल हरसंभव प्रयास कर रहा है कि फंसे हुए लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a comment