कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ (TMMTMTTM) आज 25 दिसंबर, क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
TMMTMTTM Box Office: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर, क्रिसमस के मौके पर दर्शकों के सामने आई है। फेस्टिवल का दिन होने और छुट्टी होने की वजह से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह रोमांटिक फिल्म काफी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' हावी है, जो इस रोमांटिक फिल्म के लिए चुनौती पेश कर रही है। अब देखने वाली बात है कि इस फेस्टिवल रिलीज के बीच 'TMMTMTTM' ने कैसी शुरुआत की और दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही।
ओपनिंग डे पर कारोबार
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस की सामान्य गणना के अनुसार, अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10% कमाती है तो इसे औसत शुरुआत माना जाता है। वहीं 20% या उससे अधिक की कमाई अच्छी शुरुआत मानी जाती है। फिलहाल TMMTMTTM ने अपनी लागत का दस प्रतिशत भी जुटाया नहीं है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म की शुरुआत कमजोर रही है।
![]()
‘धुरंधर’ के सामने दबाव
यदि तुलना करें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से, तो स्थिति और स्पष्ट हो जाती है। रिलीज के 21वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि कार्तिक–अनन्या की फिल्म इससे काफी पीछे रही। ‘धुरंधर’ पहले ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में TMMTMTTM की धीमी ओपनिंग ने यह साबित किया कि बड़ी फिल्मों के सामने छोटे रोमांटिक ड्रामा को खड़ा होना चुनौतीपूर्ण होता है।
फिल्म की कहानी
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रोडक्शन करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने मिलकर किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की मुलाकात क्रोएशिया में होती है और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।
लेकिन जैसे ही शादी की बात आती है, कई मुश्किलें सामने आती हैं और रिश्तों में टकराव पैदा होता है। कहानी का टोन हल्का–फुल्का रोमांस और ड्रामा है, लेकिन इसे क्रिटिक्स से औसत प्रतिक्रिया मिली है।









