U19 World Cup 2026: भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए पूरा गणित

U19 Cricket World Cup 2026: पाकिस्तान अगर भारत को हराता है तो सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। जानिए टीम की स्थिति, बचे मैच और गणित जो तय करेगा सेमीफाइनल की

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है। बाकी तीन स्पॉट के लिए दोनों ग्रुप्स से कुल छह टीमों की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि पांच टीमों का सफर आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए जबरदस्त मुकाबला जारी है। अब तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन बाकी टीमें अभी भी उम्मीदों के सहारे टिकी हैं। खास तौर पर भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मुकाबला ग्रुप बी की तस्वीर पूरी तरह साफ कर सकता है।

यह हाई-वोल्टेज मैच रविवार, 1 फरवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले का असर न सिर्फ भारत और पाकिस्तान, बल्कि इंग्लैंड की सेमीफाइनल संभावनाओं पर भी पड़ेगा।

अब तक सेमीफाइनल की स्थिति

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 8 टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में थीं। अब तक 5 टीमों का सफर आधिकारिक रूप से खत्म हो चुका है। केवल ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चार जीत के साथ 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म किया है। बाकी तीन स्थानों के लिए दोनों ग्रुपों में समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है. ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप की टॉप टीम है।

  • ऑस्ट्रेलिया: 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक (सेमीफाइनल में प्रवेश)
  • वेस्टइंडीज: 4 मैच, 2 जीत, 2 हार, 4 अंक (नेट रन रेट -0.421)
  • अफगानिस्तान: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक (नेट रन रेट +1.020)
  • श्रीलंका: 3 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 अंक

अफगानिस्तान अगर अपना आखिरी मैच जीतता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और उसका नेट रन रेट श्रीलंका से बेहतर होने के कारण उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना ज्यादा है। वेस्टइंडीज की उम्मीदें लगभग खत्म मानी जा रही हैं क्योंकि उनका नेट रन रेट काफी कमजोर है।

ग्रुप 2 का समीकरण: भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड की जंग

U19 World Cup 2026: भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए पूरा गणित

ग्रुप 2 सबसे ज्यादा चर्चा में है, जहां भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान तीनों सेमीफाइनल के दावेदार हैं।

  • भारत: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (नेट रन रेट +3.337)
  • इंग्लैंड: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (नेट रन रेट +1.989)
  • पाकिस्तान: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक (नेट रन रेट +1.484)

इस ग्रुप में तीन मुकाबले बाकी हैं:

  • 30 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
  • 31 जनवरी: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे
  • 1 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान

अगर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को हरा देता है

इस स्थिति में इंग्लैंड 6 अंकों पर ही रहेगा। भारत का सेमीफाइनल लगभग तय हो जाएगा। अगर पाकिस्तान भारत को हरा देता है, तो भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान तीनों के 6-6 अंक हो जाएंगे। इसके बाद फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। पाकिस्तान के लिए यही सबसे अनुकूल स्थिति मानी जा रही है।

अगर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को हरा देता है

इंग्लैंड 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर पाकिस्तान भारत को भी हरा देता है, तब भी पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से काफी पीछे है। ऐसे में पाकिस्तान को बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जो लगभग असंभव माना जा रहा है।

अगर भारत, पाकिस्तान को हरा देता है

यह स्थिति पाकिस्तान के लिए सबसे खराब होगी। भारत की जीत के साथ ही पाकिस्तान सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का नतीजा पाकिस्तान के लिए कोई मायने नहीं रखेगा।

Leave a comment