UGC Fake University List 2026 में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 32 संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है। तीन साल पहले यह संख्या 20 थी। दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 और उत्तर प्रदेश में चार संस्थान सूची में शामिल हैं। UGC ने छात्रों को एडमिशन से पहले मान्यता जांचने की सलाह दी है।
एजुकेशन डेस्क: देश में उच्च शिक्षा के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। आयोग की ताजा एडवाइजरी के अनुसार, देशभर में 32 संस्थान फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल हैं। मार्च 2023 में इनकी संख्या 20 थी।
चिंता की बात यह है कि तीन साल पहले चिह्नित किए गए 20 संस्थानों में से 18 अब भी सूची में बने हुए हैं। UGC ने साफ किया है कि बिना कानूनी अधिकार के डिग्री देने वाले संस्थानों की योग्यता उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी।
तीन साल में 20 से 32 पहुंची फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या
UGC की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी Public Advisory ने एक बार फिर देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आयोग की फरवरी 2026 तक की उपलब्ध सूची में 32 संस्थानों के नाम दर्ज हैं। मार्च 2023 में UGC ने 20 संस्थानों को फर्जी घोषित किया था। अब यह संख्या 60 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे भी बड़ी चिंता यह है कि पुरानी सूची के 18 नाम अभी तक नहीं हटे हैं। हालांकि, किसी संस्थान का सूची में बने रहना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह वर्तमान में भी संचालन कर रहा है।
UGC Act 1956 के तहत केवल कानूनी रूप से स्थापित और अधिकृत संस्थानों को ही मान्य डिग्री देने का अधिकार है। नियमों का उल्लंघन करके डिग्री जारी करने वाले संस्थानों के प्रमाणपत्रों को मान्यता नहीं मिलती।
दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, यूपी में चार संस्थान
फर्जी यूनिवर्सिटी के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहले स्थान पर है। वर्ष 2023 में यहां आठ संस्थान चिह्नित थे, जबकि अब संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जहां चार संस्थान UGC की सूची में शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में दो-दो संस्थान हैं। वहीं, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में एक-एक संस्थान का नाम दर्ज है।
UGC Fake University List 2026: सभी 32 संस्थानों के नाम
![]()
- दिल्ली के 12 संस्थान
- Mountain Institute of Management & Technology
- World Peace of United Nations University (WPUNU)
- Institute of Management and Engineering
- National Institute of Management Solution
- All India Institute of Public & Physical Health Sciences (AIIPHS) State Government University
- Commercial University Ltd.
- United Nations University
- Vocational University
- ADR-Centric Juridical University
- Indian Institute of Science and Engineering
- Viswakarma Open University for Self-Employment
- Adhyatmik Vishwavidyalaya (Spiritual University)
- उत्तर प्रदेश के चार संस्थान
- Gandhi Hindi Vidyapith, Prayagraj
- Netaji Subhash Chandra Bose University (Open University), Aligarh
- Bhartiya Shiksha Parishad, Lucknow
- Mahamaya Technical University, Noida
- आंध्र प्रदेश
- Christ New Testament Deemed University
- Bible Open University of India
- कर्नाटक
- Global Human Peace University
- Sarva Bharatiya Shiksha Peeth
- केरल
- International Islamic University of Prophetic Medicine (IIUPM)
- St. John's University, Kishanattam
- महाराष्ट्र
- Raja Arabic University, Nagpur
- National Backward Krushi Vidyapeeth
- पुडुचेरी
- Usha Latchumanan College of Education
- Sree Bodhi Academy of Higher Education
- पश्चिम बंगाल
- Indian Institute of Alternative Medicine
- Institute of Alternative Medicine and Research
राजस्थान: Rajeev Gandhi Institute of Technology & Management, Bhiwadi
अरुणाचल प्रदेश: Indian Institute of Alternative Medicine
हरियाणा: Magic & Art University, Faridabad
झारखंड: Daksha University (Vocational and Life Skill Education), Ranchi
UGC की नई एडवाइजरी सुप्रीम कोर्ट के नौ अक्टूबर 2026 के आदेश के बाद जारी हुई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक फार्महाउस से कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज चलाए जाने का मामला सामने आने के बाद अदालत ने इस विषय पर गंभीर चिंता जताई थी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने UGC और दूसरे नियामक संस्थानों को निर्देश दिया कि छात्रों और आम लोगों को अनधिकृत शिक्षण संस्थानों से सावधान करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की जाए।











