UGC NET June 2026 Exam Schedule जारी, 22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

NTA ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 से 30 जून तक होगी। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे।

NTA ने UGC NET June 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून तक दो शिफ्टों में आयोजित होगी। अभ्यर्थी परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और बाद में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 80 विषयों के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक विभिन्न दिनों में दो शिफ्टों में कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द ही अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

22 जून से 30 जून तक आयोजित होगी परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

UGC NET June 2026 Exam Schedule जारी, 22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में निर्धारित की गई हैं।

परीक्षा से पहले जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

NTA के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी परीक्षा तिथि से लगभग 8 से 10 दिन पहले प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की शिफ्ट, विषय कोड और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

विभिन्न विषयों की परीक्षा अलग-अलग दिनों में

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को विजुअल आर्ट, पंजाबी, तमिल, जियोग्राफी, मराठी, पर्शियन, होम साइंस और म्यूजिक सहित कई विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद 23, 24, 25, 29 और 30 जून को शेष विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन, सांख्यिकी और अन्य प्रमुख विषयों के लिए भी अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार अपने विषय की सटीक परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक शेड्यूल से देख सकते हैं।

किसी समस्या पर यहां करें संपर्क

UGC NET June 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यदि परीक्षा, एडमिट कार्ड या अन्य किसी प्रक्रिया से जुड़ी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आधिकारिक सूचनाओं पर भी नजर बनाए रखें, ताकि किसी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न हो।

Leave a comment