UP DElEd 2026 Registration की आखिरी तारीख आज, कल तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क

UP DElEd 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज 8 जुलाई है। आवेदन शुल्क 9 जुलाई तक और फाइनल फॉर्म 11 जुलाई तक जमा किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश डीएलएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि फाइनल फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में UP DElEd 2026 (पूर्व में BTC) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आवेदन शुल्क 9 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा, जबकि अंतिम आवेदन पत्र 11 जुलाई तक सबमिट किया जा सकता है।

आज समाप्त होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल updeled.gov.in पर जाकर तुरंत अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

UP DElEd 2026 Registration की आखिरी तारीख आज, कल तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फीस 9 जुलाई 2026 तक जमा की जा सकती है। वहीं आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने और उसका प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन ऐसे पूरा करें आवेदन

उम्मीदवार बिना किसी साइबर कैफे की सहायता के स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर U.P. D.El.Ed. Registration लिंक खोलें। इसके बाद Candidate Registration Part-1 में आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Pay / Update Registration Fee / Reprint e-Receipt विकल्प के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। इसके बाद Submit Registration Part-2 में जाकर शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें। निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना रहती है। ऐसे में आवेदन और शुल्क जमा करने का कार्य अंतिम समय तक टालने के बजाय जल्द पूरा करें। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि के कारण आवेदन निरस्त होने की स्थिति न बने।

डीएलएड पाठ्यक्रम प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम माना जाता है। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Leave a comment