UP में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथि बढ़ी, अब 26 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

सुलतानपुर, 12 दिसंबर 2025 — उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 26 दिसंबर 2025 तक अपने फार्म भरकर जमा कर सकेंगे। पहले यह समयसीमा 11 दिसंबर निर्धारित थी।

अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटि-रहित बनाना है। इसमें मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लिकेट नामों का सत्यापन शामिल है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, संशोधित ड्राफ्ट सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलेगा।

अधिकारियों का कहना है कि समयसीमा बढ़ने से उन मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो पहले फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

Leave a comment