US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा, डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद, अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि उनकी नई सरकार में कौन-कौन से प्रमुख लोग शामिल होंगे। चुनाव जीतने के बाद, ट्रंप की टीम में संभावित बदलावों और नियुक्तियों के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, अब यह चर्चा जोरों पर है कि उनकी नई सरकार में कौन से प्रमुख लोग शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने 5 नवंबर को डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को भारी अंतर से हराकर सत्ता में वापसी की है। उनकी जीत के साथ ही यह सवाल उठने लगा है कि वह अपने प्रशासन में किन प्रमुख नामों को शामिल करेंगे। फिलहाल, टीम ट्रंप के लिए 5 संभावित नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जो उनके चुनावी वादों और प्रशासनिक बदलावों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

1. एलन मस्क

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार में एलन मस्क का नाम एक अहम स्थान पर है। मस्क, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक और टेस्ला समेत कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ हैं, ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने न केवल ट्रंप को फंडिंग की, बल्कि उनकी रैलियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। ट्रंप ने अपनी विक्ट्री स्पीच में एलन मस्क को व्हाइट हाउस में अपने सहयोगी के रूप में शामिल करने की घोषणा की। ट्रंप ने मस्क को लेकर यह भी कहा कि "एक सितारे का जन्म हुआ है", जो यह संकेत देता है कि मस्क को उनके प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

विशेष रूप से, मस्क को ट्रंप सरकार में सरकारी खर्च में कटौती करने में एक आधिकारिक भूमिका दी जा सकती है। उनका अनुभव और व्यावसायिक सफलता सरकार के बजट और खर्चों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। इसके अतिरिक्त, मस्क की नियुक्ति से कुछ सरकारी अधिकारियों के पदों में कटौती भी हो सकती है, जैसा कि उनके नेतृत्व में व्यावसायिक दक्षता और सुधार के उद्देश्य से देखा जा सकता हैं।

2. विवेक रामास्वामी

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक ऐसा नाम बने हैं जिनकी लोकप्रियता चुनाव हारने के बावजूद और भी बढ़ी है। रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के दौरान उनका प्रचार और उनकी नीतियां युवाओं में खासा लोकप्रिय हुईं। हालांकि ट्रंप ने शुरुआत में उनका विरोध किया था, लेकिन बाद में वे पूरी चुनाव प्रक्रिया में ट्रंप के साथ दिखाई दिए।

रामास्वामी की बोलने की शैली और उनकी विचारधारा ने उन्हें बड़े पैमाने पर समर्थन दिलाया, खासकर युवाओं के बीच। उन्हें ट्रंप के समर्थक युवा वर्ग को आकर्षित करने का श्रेय भी दिया जा रहा है, जो चुनाव के दौरान विभिन्न हिस्सों में ट्रंप के लिए प्रचार करने में जुटे थे। इस सबके कारण यह संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप की सरकार में रामास्वामी को एक महत्वपूर्ण स्थान मिल सकता हैं।

3. तुलसी गबार्ड

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

तुलसी गबार्ड का डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना रही है। तुलसी, जो अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू महिला सांसद हैं, पहले डेमोक्रेट पार्टी में थीं और कमला हैरिस की आलोचक के रूप में जानी जाती थीं। 2019 में राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी के दौरान उन्होंने कमला हैरिस को बहस में हराया था, जो उस समय डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थीं।

हालांकि, 2022 में तुलसी ने डेमोक्रेट पार्टी से नाता तोड़ लिया और रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। उनका यह कदम कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अमेरिका के भविष्य को सही दिशा में ले जाना है। 43 साल की तुलसी गबार्ड का यह निर्णय उनके राजनीतिक करियर में एक नया मोड़ है, और उनकी सक्रियता ने ट्रंप के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4. रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर का डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आना और उनकी सरकार का हिस्सा बनने का दावा अमेरिकी राजनीति में एक दिलचस्प और अप्रत्याशित घटनाक्रम है। वह पहले डेमोक्रेट पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक थे, लेकिन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने ट्रंप का समर्थन किया। रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर, जो पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भतीजे हैं, अमेरिका में एक प्रमुख हेल्थ एक्टिविस्ट और वैक्सीन विरोधी के रूप में जाने जाते हैं। कैनेडी ने स्वास्थ्य संस्थाओं के भीतर भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया और इसे खत्म करने का वादा किया हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में अमेरिकी स्वास्थ्य नीति का आधार साक्ष्य आधारित विज्ञान था, जिसे फिर से लागू किया जाना चाहिए। विशेष रूप से बच्चों में बढ़ती पुरानी बीमारियों की समस्या पर ध्यान देना और इसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाना। कैनेडी की यह नीति और उनके ट्रंप सरकार में शामिल होने का बयान, यह दर्शाता है कि वह अमेरिकी स्वास्थ्य नीति में बड़े बदलाव की दिशा में काम करना चाहते हैं। उनके विचार और दृष्टिकोण, खासकर स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में, ट्रंप के प्रशासन में एक महत्वपूर्ण स्थान ले सकते हैं।

5. माइक पॉम्पियो

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में किसे मिलेगी जगह? इन 5 खास नाम पर हो रही हैं चर्चा

माइक पॉम्पियो, जो कि ट्रंप प्रशासन में CIA के निदेशक और फिर विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं। उन्होंने ट्रंप के कठिन समय में हमेशा उनका समर्थन किया, चाहे वह 2016 से 2020 तक का राष्ट्रपति कार्यकाल हो या फिर कैपिटल हिल दंगे के बाद के विवाद। उनके इस दृढ़ समर्थन ने उन्हें ट्रंप के करीबी नेताओं में एक प्रमुख स्थान दिलाया हैं।

अब, ट्रंप के पुनः सत्ता में आने के बाद, माइक पॉम्पियो की भूमिका पर चर्चा तेज हो गई है। यह माना जा रहा है कि ट्रंप उन्हें अपनी सरकार में एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर सकते हैं। सबसे प्रमुख चर्चा रक्षा सचिव के पद को लेकर हो रही है। माइक पॉम्पियो का सैन्य और सुरक्षा मामलों में गहरा अनुभव है, और उनके नेतृत्व में सुरक्षा और विदेश नीति की दिशा को और मजबूत किया जा सकता हैं।

Leave a comment