US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी, स्विंग राज्यों का समीकरण

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता, और उनकी शानदार जीत स्विंग राज्यों की वजह से मुमकिन हुई। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी इलाकों में ट्रंप को समर्थन मिला, जिससे वे राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचे।

US Election: अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 सीटों पर जीत जरूरी है, और इसके लिए सात स्विंग राज्यों में जीत हासिल करना आवश्यक है। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने इस बार पेनसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कान्सिन, नेवाडा, जार्जिया, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना जैसे स्विंग राज्यों में जीत दर्ज की।

क्या है स्विंग राज्यों का महत्व?

स्विंग राज्य वे राज्य होते हैं जो पारंपरिक रूप से 'ब्लू' डेमोक्रेट या 'रेड' रिपब्लिकन के पक्ष में नहीं होते। इन्हें 'पर्पल' राज्य कहा जाता है, क्योंकि इन राज्यों में दोनों दलों का समर्थन समान रूप से देखने को मिलता है। अमेरिका की कुल आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा इन राज्यों में निवास करता है, और इसलिए ये राज्य राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर निर्णायक प्रभाव डालते हैं।

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

इन स्विंग राज्यों में कुल 93 इलेक्टोरल वोट होते हैं, जिनमें पेनसिल्वेनिया (19 सीटें), नेवाडा (6 सीटें), नॉर्थ कैरोलिना (16 सीटें), जॉर्जिया (16 सीटें), एरिजोना (11 सीटें), मिशिगन (15 सीटें) और विस्कॉन्सिन (10 सीटें) शामिल हैं। इन राज्यों में चुनाव परिणामों के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव निश्चित होता है।

स्विंग राज्यों ने कैसे किया मतदान?

पेनसिल्वेनिया

डोनाल्ड ट्रंप ने इस महत्वपूर्ण राज्य को 50.9% वोट हासिल कर डेमोक्रेट से छीन लिया और सभी 19 इलेक्टोरल कालेज वोट जीते। कमला हैरिस ने 48.2% वोट हासिल किए। पेनसिल्वेनिया में शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण मतदाताओं का मिश्रण है, जिनके राजनीतिक विचार अलग-अलग हैं।

नॉर्थ कैरोलिना

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

यहां ट्रंप ने 51.1% वोट हासिल किए और 16 इलेक्टोरल वोट जीते, जबकि हैरिस 47.7% वोट पर सिमट गईं। यहां युवा पेशेवरों की बड़ी तादाद है, जो चुनाव में महत्वपूर्ण साबित हुई।

जार्जिया

ट्रंप ने 50.8% वोट हासिल कर पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ जार्जिया में जीत हासिल की। हैरिस को यहां 48.5% वोट मिले। यह राज्य विकसित और विविधतापूर्ण जनसांख्यिकी के लिए जाना जाता है।

नेवाडा

ट्रंप ने इस राज्य में 51.5% वोट हासिल किए, जबकि हैरिस को 46.8% वोट मिले। नेवाडा में बड़ी हिस्पैनिक आबादी और श्रमिक संघों का प्रभाव है, जो आमतौर पर डेमोक्रेट को समर्थन देते हैं।

एरिजोना

ट्रंप ने इस राज्य में 51% वोट हासिल किए, जबकि हैरिस को 48.3% वोट मिले। एरिजोना में अप्रवासी संकट और सीमा विवाद के कारण ट्रंप को समर्थन मिला।

विस्कॉन्सिन

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

ट्रंप ने यहां 51% वोट प्राप्त किए, जबकि हैरिस 47.6% पर रहीं। यह राज्य 2016 में ट्रंप और 2020 में बाइडन की जीत का गवाह बना था।

मिशिगन

ट्रंप ने इस पारंपरिक डेमोक्रेटिक राज्य में 51.1% वोट हासिल किए, जबकि हैरिस को 47.2% वोट मिले।

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रंप को बढ़त

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रंप को अधिक समर्थन मिला। विश्लेषकों के अनुसार, शहरी और उपनगरी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय ने कमला हैरिस के समर्थन में उतनी मेहनत नहीं की, जितनी जो बाइडन के समर्थन में की थी। यही कारण था कि हैरिस को स्विंग राज्यों में हार का सामना करना पड़ा।

बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं हैरिस

US Election Result: स्विंग राज्यों ने पलटा चुनाव का समीकरण, बाइडन का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाईं कमला हैरिस, जानें ट्रंप की जीत की कहानी

2020 में बाइडन ने न्यू जर्सी में 16 अंकों से जीत हासिल की थी, लेकिन हैरिस केवल पांच अंकों से ही आगे बढ़ पाईं। वर्जीनिया में बाइडन ने 10 अंक से जीता था, लेकिन हैरिस यहां भी सिर्फ पांच अंक से आगे रहीं। ट्रंप को 71 मिलियन से अधिक वोट मिले, जबकि बाइडन को 80 मिलियन से अधिक वोट मिले थे।

ट्रंप को इन मतदाताओं का भी मिला साथ

फिलाडेल्फिया और पिट्सबर्ग जैसे शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में हैरिस को 80% से कम वोट मिले, जो जो बाइडन के मुकाबले भी कम थे। यह क्षेत्र डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां अश्वेत और हिस्पैनिक पुरुष मतदाताओं ने ट्रंप का समर्थन किया।

Leave a comment