US Elections Results 2024: ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, सत्ता हस्तांतरण के लिए व्हाइट हाउस में दी ट्रंप को दावत

US Elections Results 2024: ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस में दी ट्रंप को दावत, बाइडेन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित,

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन आज अमेरिका को संबोधित करेंगे। उन्होंने सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।

US Elections Results 2024: दुनिया का सुपरपॉवर अमेरिका अब डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। ट्रंप की ऐतिहासिक जीत से न केवल अमेरिका, बल्कि दुनिया के कई देशों में खुशी की लहर है। उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी। वहीं, जो बाइडेन ने भी ट्रंप को जीत पर बधाई दी और व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।

कमला हैरिस ने अपनी हार के बाद हावर्ड विश्वविद्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित किया और इस दौरान वे बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने कहा, "आज मेरा दिल भर आया, लेकिन मुझे उम्मीद है कि देश की बेहतरी के लिए आगे बढ़ते हुए हम सब मिलकर एक नई दिशा में काम करेंगे।" उन्होंने अमेरिकी जनता से देश के भविष्य के लिए आशा और विश्वास जताया।

कमला हैरिस ने हार के बाद किया भावुक संबोधन

US Elections Results 2024: ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, सत्ता हस्तांतरण के लिए व्हाइट हाउस में दी ट्रंप को दावत

हैरिस ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब तक लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे, अमेरिका के वादे की रोशनी कायम रहेगी। उन्होंने कहा, "आज मेरा दिल भावुक है। मैं आप सभी के विश्वास और हमारे देश के प्रति आपके प्यार के लिए आभारी हूं। हालांकि चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन अमेरिका का सपना तब तक जीवित रहेगा जब तक हम हार नहीं मानते और संघर्ष करते रहते हैं।"

संबोधन के दौरान कमला हैरिस की आंखें भी भर आई थीं। उन्होंने अपने आंसुओं को रोका और कहा कि पार्टी की चुनावी मुहिम के दौरान उनकी टीम ने जिस कड़ी मेहनत से काम किया, वह अत्यंत सराहनीय है। इस पर उन्हें गर्व है और वे अपनी टीम की प्रतिबद्धता को लेकर बहुत अभिभूत हैं।

जो बाइडेन अमेरिका को करेंगे संबोधित

US Elections Results 2024: ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, सत्ता हस्तांतरण के लिए व्हाइट हाउस में दी ट्रंप को दावत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत को स्वीकार करते हुए उन्हें बधाई दी। बाइडेन ने ट्रंप को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया है, ताकि सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को सहज रूप से संपन्न किया जा सके। बाइडेन आज अमेरिका की जनता को संबोधित करेंगे।

ट्रंप के अभियान संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने बयान में कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी जीत पर फोन करके बधाई दी और दोनों प्रशासनों के बीच एक सहज संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए व्हाइट हाउस को निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप इस बैठक के लिए उत्सुक हैं, जो जल्द ही होगी।"

Leave a comment