उत्तर भारत और दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कुछ राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा भी मुसीबत बढ़ा सकती है। इस बारिश के कारण सुबह का तापमान घटकर ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी है।
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 4 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के तीन राज्यों और दक्षिण भारत के दो राज्यों में बारिश की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश की चेतावनी है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं। 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन क्षेत्रों में सुबह का तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर भारत के 19 जिलों में घना कोहरा

उत्तर भारत में यूपी, हिमाचल और पंजाब के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
- उत्तर प्रदेश के जिलों में: कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, महाराजगंज।
- हिमाचल प्रदेश के जिलों में: बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना।
- पंजाब के जिलों में: अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना।
प्रमुख शहरों में मौसम
- दिल्ली: दिल्ली में कल बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय हल्की हवा चलेगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
- उत्तर प्रदेश: कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- बिहार: पटना और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस। भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद में गर्मी बढ़ेगी।
- उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ में 27 फरवरी को बारिश की चेतावनी। देहरादून में अधिकतम 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस।
- हिमाचल प्रदेश: 27 और 28 फरवरी को बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिलों में बारिश की संभावना। मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी। मनाली का तापमान अधिकतम 2 और न्यूनतम -8 डिग्री सेल्सियस।
- राजस्थान: 4 मार्च के बाद से गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर में तापमान 35-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। जयपुर में अधिकतम 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस।
- मध्य प्रदेश: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रीवा, मुरैना, भिंड और बैतूल में तापमान 35 डिग्री पार करने की संभावना। भोपाल में अधिकतम 31 और न्यूनतम 18 डिग्री। 15 मार्च के बाद राज्य में बारिश का असर दिख सकता है।
- तमिलनाडु: चेन्नई और आसपास के जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान। तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट में सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना।











