लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ आंबेडकर चौक के लिए प्रस्थान करेंगे।
Bihar Election 2025: पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा अब अपने समापन के करीब है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे भी शामिल हैं। पार्टी ने उनके आधिकारिक कार्यक्रम का भी सार्वजनिक रूप से विवरण जारी कर दिया है।
महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन
पटना में आयोजित इस ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को चुनाव से पहले महागठबंधन का महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक गांधी मैदान में जुटे हैं। एयर्पोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने नेताओं का स्वागत किया और बस थोड़ी देर में यात्रा शुरू होने वाली है। 16 दिवसीय वोटर अधिकार यात्रा का यह समापन चरण है। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हाई कोर्ट के पास स्थित अंबेडकर चौक तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए नेताओं ने डाकबंगला चौक पर मंच स्थापित किया गया है। यह मंच शहर के व्यस्ततम हिस्से में स्थित है और इसे चारों तरफ से सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। मंच से राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेता अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
डाकबंगला चौक और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। भारी संख्या में सशस्त्र और नागरिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा घेरे के बाहर महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के कार्यकर्ता और पार्टी नेता झंडा-बैनर लेकर लगातार पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का मकसद न केवल नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकना भी है। प्रशासन ने यातायात और स्थानीय व्यवस्था को देखते हुए इलाके में विशेष इंतजाम किए हैं।