VPN इंटरनेट पर प्राइवेसी सुरक्षित रखने का साधन है, लेकिन गलत इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है। मुफ्त VPN, भरोसे का मिथक और सर्वर या टाइमिंग की गलत आदतें यूजर्स की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भरोसेमंद VPN का चयन करें और नेटवर्क के अनुसार इसे सही समय पर ऑन-ऑफ करें।
VPN Security & Privacy: इंटरनेट पर अपने डेटा और गतिविधियों को सुरक्षित रखने के लिए VPN इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। घर या पब्लिक वाईफाई नेटवर्क पर VPN ऑन-ऑफ करने की सही रणनीति, सर्वर चयन और भरोसेमंद VPN का उपयोग करना जरूरी है। मुफ्त VPN और भरोसे पर आंख मूंदकर चलने से डेटा लीक और ट्रैकिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
VPN इस्तेमाल में आम गलतियां और सावधानियां
VPN इंटरनेट पर प्राइवेसी बचाने का आसान तरीका है, लेकिन गलत इस्तेमाल से फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि VPN केवल आपका IP बदल और ट्रैफिक एनक्रिप्ट करता है, लेकिन इससे पूरी तरह अदृश्य नहीं बनाया जा सकता। कई लोग मुफ्त VPN यूज करते हैं, जो सुरक्षा की बजाय यूजर डेटा बेच सकते हैं।

मुफ्त VPN का जाल और भरोसे का मिथक
अधिकतर लोग ब्राउज़िंग के लिए फ्री VPN का इस्तेमाल करते हैं, जो पूर्ण सुरक्षा का दावा करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्री VPN सर्वर और बैंडविड्थ का खर्च नहीं उठा सकते, इसलिए यह आपके डेटा को थर्ड पार्टी को बेच सकते हैं या विज्ञापन दिखा सकते हैं।
इसके अलावा, VPN पर पूरी तरह भरोसा करना भी सही नहीं है। वेबसाइट्स कूकीज़ और लॉग-इन अकाउंट्स के जरिए यूजर की एक्टिविटी ट्रैक कर सकती हैं। इसलिए यह मानना कि VPN आपको अदृश्य बना देगा, गलत है।
सर्वर और टाइमिंग की रणनीति
VPN यूज करते समय सर्वर चुनने और समय का ध्यान रखना जरूरी है। कई VPN यूजर को सबसे नजदीकी सर्वर से कनेक्ट कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह ओवरलोडेड या कंटेंट एक्सेस के लिए सही नहीं होता।
इसके अलावा, VPN को हमेशा ऑन रखना या याद आने पर ऑन करना दोनों गलत आदतें हैं। पब्लिक वाईफाई इस्तेमाल करते समय VPN ऑन रखना चाहिए, जबकि घर पर सुरक्षित नेटवर्क पर बैंकिंग या निजी काम करते समय इसे ऑफ रखना बेहतर होता है।












